scriptउत्तर भारत को प्रसिद्ध मार्गशीर्ष मेला शुरू, राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन, 21 दिसंबर तक चलेगा… | Margashirsha mela inaugurated by Minister of State Mahesh Gupta | Patrika News
कासगंज

उत्तर भारत को प्रसिद्ध मार्गशीर्ष मेला शुरू, राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन, 21 दिसंबर तक चलेगा…

 
उद्घाटन करने आए मंत्री महेश गुप्ता ने इस दौरान मीडिया से भी तमाम मुद्दों पर बात की।

कासगंजDec 07, 2019 / 11:01 am

suchita mishra

mela

mela

कासगंज। हर वर्ष सोरों में लगने वाले मार्गशीर्ष मेला का शुभारंभ शुक्रवार की शाम को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हो गया। यह मेला छह दिसम्बर से शुरू होकर 21 दिसम्बर तक चलेगा। दिव्य और भव्य मार्गशीर्ष मेले का राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान मां गंगा की पूजा करने के बाद भव्य आरती की गई। इस मौके पर जिलाप्रशासन के साथ बड़ी संख्या में नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें

दुष्कर्म आरोपियों के Encounter पर आगरावासी बोले Welldone हैदराबाद पुलिस, अब मिला देश की बेटी को इंसाफ, जानिए प्रतिक्रियाएं…

बता दें कि सोरों का मेला मार्गशीर्ष उत्तर भारत को प्रसिद्ध मेला है। इस मेले में देश के तमाम राज्यों के लाखों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने के लिए यहां आते हैं। इस बार मेले का शुभारंभ परम्परागत तरीके से राज्य मंत्री महेश गुप्ता व पालिका चेयरमैन मुन्नी देवी ने फीता काटकर किया। इसके बाद गंगा मइया की आरती की। 21 दिसम्बर तक चलने वाले इस मेले का पहला स्नान आठ दिसम्बर को एकादशी स्नान के साथ होगा। इसके बाद 11 दिसम्बर को नागा शाही स्नान फिर 12 दिसम्बर को अंतिम स्नान पूर्णिमा पर्व का होगा।
मंत्री ने मेले को संस्कृति की धरोहर बताया
मेले का उद्घाटन करने आये राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने बताया कि मार्गशीर्ष मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। मेले हमारे देश की धरोहर हैं। मेले के माध्यम से ही विभिन्न संस्कृतियों और परंपराओं के दर्शन मिलते हैं। इस दौरान मंत्री ने मीडिया से प्रदेश के हालात पर भी बात की। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को जलाने की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पूरे प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लिया और पांचों आरोपी तत्काल गिरफ्तार किए गए।
विपक्ष पर साधा निशाना
इस बीच विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में बदमाश पुलिस पर हमला करते थे और पुलिस असहाय होती थी। अब बदमाशों की हिम्मत नहीं कि पुलिस पर हमला कर दे। लोगों को डर था कि कहीं प्लाट पर कब्जा न कर लें। स्कूल जाने वाली बेटियों की सुरक्षा व सम्मान का प्रश्न था। लेकिन अब भाजपा की सरकार में बहुत बदलाव आया है। पहले किसान ऋणग्रस्त था, आज किसान को सुविधाएं मिली हैं। कुंभ की नजीर पेश करते हुए कहा कि पिछली सरकार में जब कुभ का आयोजन हुआ था तब मॉरीशस के राष्ट्रपति ने वहां गंदगी के कारण स्नान करने से मना कर दिया था। इस बार के कुंभ में जब मॉरीशस के राष्ट्रपति आए तो वहां पर स्नान कर कहा कि मैं धन्य हो गया। इस बार विश्व स्तर पर कुंभ का नाम हुआ।

Home / Kasganj / उत्तर भारत को प्रसिद्ध मार्गशीर्ष मेला शुरू, राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने किया उद्घाटन, 21 दिसंबर तक चलेगा…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो