scriptअधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिलाई ऐसी शपथ, जानकार हो जाएंगे हैरान | Collector administered oath to strengthen democracy | Patrika News
कटनी

अधिकारियों-कर्मचारियों को कलेक्टर ने दिलाई ऐसी शपथ, जानकार हो जाएंगे हैरान

-10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर द्वारिका भवन में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 18 साल की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं को बांटे इपिक कार्ड

कटनीJan 25, 2020 / 06:04 pm

dharmendra pandey

Collector

प्रमाण पत्र बांटते कलेक्टर।

कटनी. जिले में शनिवार को 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कचहरी चौक स्थित द्वारिका भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलेक्टर शशिभूषण सिंह कार्यक्रम में मौजूद लोगों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने की शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नई दिल्ली का मतदाता के नाम दिए गए संदेश का कलेक्टर ने वाचन किया। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यस्तर जिले को पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जताई। जिले के निर्वाचन संबंधी आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कटनी में 4 विधानसभा क्षेत्र मुड़वारा, विजयराघवगढ़, बड़वारा और बहोरीबंद क्षेत्र हैं। जिले में 1164 मतदान केन्द्र और 9 लाख 25 हजार 224 मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में जिले के 6 लाख 52 हजार 350 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रर्दशन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मतदाता सूची में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ और निर्वाचन में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयेन्द्र कुमार विजयवत, पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, एसडीएम बलबीर रमन, सपना त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा गौतम, तहसीलदार मुनौव्वर खान, संदीप श्रीवास्तव, सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि विधायक बड़वारा विजयराघवेन्द्र सिंह, मिथलेश जैन सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो