scriptनगर निगम के सामने हो गया अनुमति के विपरीत निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं टूटा निर्माण | Construction against permission in front of nagar nigam | Patrika News
कटनी

नगर निगम के सामने हो गया अनुमति के विपरीत निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं टूटा निर्माण

शुक्रवार को होनी थी कार्रवाई, ज्वाला चक्की के पास भी अनुमति के विपरीत निर्माण, नगर निगम के अफसरों की सवालों में कार्यप्रणालीकार्यपालन यंत्री ने कर दी इस्तीफे की पेशकस

कटनीOct 25, 2021 / 11:14 pm

balmeek pandey

नगर निगम के सामने हो गया अनुमति के विपरीत निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं टूटा निर्माण

नगर निगम के सामने हो गया अनुमति के विपरीत निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं टूटा निर्माण

कटनी. शहर में नियमों के विपरीत जमकर निर्माण कार्य हो रहे हैं। अवैध निर्माण, बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण, शर्तों का पालन न करना आम बात हो गई है। हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम कार्यालय के सामने ही अनुमति के विपरीत निर्माण हो गया, लेकिन नगर निगम के अफसरों ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को अवैध निर्माण तोड़ा जाना था, लेकिन अफसर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
जानकारी के अनुसार पन्नालाल अहिरवार द्वारा ईश्वरीपुरा वार्ड में अनुमति के विपरीत निर्माण कार्य किया गया है। रहवासी का मानचित्र स्वीकृत कराया गया है और निर्माण व्यवसायिक किया गया है। शिकायत पर अधिकारियों ने अनुमति के विपरीत निर्माण पाया। इसके लिए कार्यपालन यंत्री नगर निगम राकेश शर्मा द्वारा 13 अक्टूबर को नोटिस जारी किया गया। जिसमें यह जिक्र किया गया कि 22 अक्टूबर को अनुमति के विपरीत निर्माण को हटाया जाएगा। कोतवाली थाना प्रभारी से पुलिस बल की मांग भी की गई थी, लेकिन शुक्रवार को कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसमें कार्यपालन यंत्री का कहना था कि क्षेत्रीय इंजीनियर अनिल जायसवाल के न रहने के कारण कार्रवाई नहीं हुई है। शीघ्र ही कार्रवाई होगी।

यहां भी हो गई है मनमानी
ज्वाला चक्की के पास गीता देवी चमडिय़ा का निर्माण के लिए एक हजार वर्गफीट का नक्शा पास हुआ है, वह भी रहवासी का नक्शा पास हुआ है, लेकिन व्यवसायिक निर्माण किया गया है। आयुक्त द्वारा कार्रवाई करने के लिए कार्यपालन यंत्री को कहा गया, लेकिन क्षेत्रीय अधिकारी व इंजीनियरों ने ध्यान नहीं दिया। खीज के चलते कार्यपालन यंत्री ने इस्तीफे तक की पेशकस कर दी है। बता दें कि शहर के 45 वार्डों में भर्रेशाही जारी है।

इनका कहना है
अनुमति के विपरीत निर्माण को क्यों नहीं तोड़ा गया है, अधिकारियों को तलब करेंगे। शहर में जहां भी इस तरह से अवैध निर्माण हो रहे हैं उसमें कार्रवाई होगी। नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों की भी जवाबदेही तय कर दी गई है।
सत्येंद्र सिंह धाकरे, आयुक्त, ननि।

Home / Katni / नगर निगम के सामने हो गया अनुमति के विपरीत निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं टूटा निर्माण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो