scriptब्रेक ब्लाक, हेलीकल स्प्रिंग व ट्रैक्शन मोटर में हाथ आजमा रहीं बेटियां, साहस को मिला सम्मान | Event organized on Women's Day at Electrical Loco shed NKJ | Patrika News
कटनी

ब्रेक ब्लाक, हेलीकल स्प्रिंग व ट्रैक्शन मोटर में हाथ आजमा रहीं बेटियां, साहस को मिला सम्मान

विद्युत लोको शेड एनकेजे में 70 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। जो विद्युत लोको के अनुरक्षण में कठिन कार्य जैसे लोको की छत पर पेंटो ग्राफ का अनुरक्षण करना, ब्रेक ब्लाक एवं हेलीकल स्प्रिंग बदलना, ट्रैक्शन मोटर का फिटमेंट करना, पिट में जाकर लोको का कार्य करना इत्यादि तकनीकी रूप से सफलतापूर्वक करती हैं।

कटनीMar 09, 2020 / 09:32 am

balmeek pandey

Event organized on Women's Day at Electrical Loco shed NKJ

Event organized on Women’s Day at Electrical Loco shed NKJ

कटनी. विद्युत लोको शेड एनकेजे में 70 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। जो विद्युत लोको के अनुरक्षण में कठिन कार्य जैसे लोको की छत पर पेंटो ग्राफ का अनुरक्षण करना, ब्रेक ब्लाक एवं हेलीकल स्प्रिंग बदलना, ट्रैक्शन मोटर का फिटमेंट करना, पिट में जाकर लोको का कार्य करना इत्यादि तकनीकी रूप से सफलतापूर्वक करती हैं। विद्युत लोको शेड के उल्लेखनीय प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों का विशेष योगदान पर रेलवे बोर्ड एवं मुख्यालय के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़े के तहत विद्युत लोको शेड एनकेजे शेड में कार्यरत महिला कर्मचारियों के बीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी महिला कर्मचारी ने भाग लिया। इस दौरान रस्सा कस्सी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्रिकेट में गल्र्स वेरियर टीम, रस्सा कस्सी में प्रशासनिक टीम विजयी रही।

 

सुबह अचानक गायब हो गई मां, जीआरपी ने बेटे को बुलाकर सौंपा तो छलक पड़े आंसू

 

प्रतिभागियों का भी सम्मान
रंगोली में महिलायों के समुह ने भी प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी-अपनी बात रखी। इस अवसर पर टीआरएस शेड के मुखिया अमित कुमार सराफ (एसएमएम/टीआरएस), मुकुल कुमार सिंह, सुशांत कुमार, सुनील कुमार चंदेल, आरएस वर्मा, एचएनएस यादव, सतेन्द्र सिंह, वेस्ट सेंट्रल मजदूर संघ टीआरएस ब्रांच सचिव अशोक कुमार पाठक, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो