scriptकोरोना से जूझ रहे लोगों को अब सता रहा संक्रामक रोगों का भय | Katni people in danger of infectious diseases | Patrika News
कटनी

कोरोना से जूझ रहे लोगों को अब सता रहा संक्रामक रोगों का भय

-हाल में हुई बारिश का पानी जगह-जगह जमा

कटनीJul 17, 2021 / 05:13 pm

Ajay Chaturvedi

water logging

water logging

कटनी. कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहे लोगों को अब संक्रमाक रोगों का भय सताने लगा है। वजह है जगह-जगह जमा बरसाती पानी। लंबे समय से जमा पानी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे लोग खासे परेशान हैं।
शहर की दुबे कॉलोनी और शास्त्री कालोनी में खाली प्लाटों में जमा पानी से लोग खासे परेशान हैं। लोग बार-बार नगर निगम से इसकी शिकायत कर रहे हैं लेकिन निगम प्रशासन इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहा। यही नहीं शहर की अन्य कालोनियों का भी कमोबेश यही हाल है। ये सब कुछ जानते हुए भी निगम प्रशासन इस पर टालमटोल कर रहा है। ज्यादा दबाव पड़ने पर निगम प्रशासन ने इस खाली प्लाट के मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी कर काम की इतिश्री मान ली है।
नागरिकों ने बताया कि बारिश व खाली प्लॉटों का पानी अब लोगों के घरों के अंदर घुसने लगा है। सीवर लाइन जाम होने के चलते बाथरूम में गंदा पानी बैक फ्लो करने लगा है। इससे हर आम आदमी परेशान है। लोगों का आरोप है कि यहां पर विकास के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है।
वार्ड निवासियों ने चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या पर ध्यान देते हुए समस्या का समाधान कराया जाए, अन्यथा वो आंदोलन को बाध्य होंगे।

Home / Katni / कोरोना से जूझ रहे लोगों को अब सता रहा संक्रामक रोगों का भय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो