बता दें कि जिस समय अयोध्या में भूमि पूजन हुआ तब मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भजन और आरती की गई। शाम को भी मंदिरों सहित घरों में दीप जलाकर उत्साह मनाया गया। वहीं मुख्य मार्ग स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भी राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन का स्वागत किया गया। मंदिर के पुजारी आनंद महाराज के नेतृत्व में महाआरती की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके अलावा सुभाष चौक में चाणक्य ब्राह्मण महासभा द्वारा भी पूजन महा आरती का आयोजन किया गया। बरसते हुए पानी में भगवान राम लला की महाआरती की गई।