2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत के अवैध भंडारण पर दबिश, तीन लाख से अधिक की रेत जब्त, हाइवा पर भी कार्रवाई

- रेत के अवैध भंडारण और परिवहन पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन का चाबुक चला। बरही तहसील क्षेत्र में एक गांव में दबिश देकर तीन लाख से अधिक की रेत जब्त की गई, जबकि बड़वारा में भी पुलिस ने बगैर पिटपास के रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। - 29 जुलाई को पत्रिका ने पूरे जिले में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन के मामलों को उजागर किया। 'प्रतिबंध बेअसर, अवैध खनन पर नकेल कसने में अमला नाकाम' नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। - इस मामले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह से भी सीधी बात की गई कि आखिरकार प्रतिबंध के बाद भी जिले में नदियों से रेत का खनन क्यों हो रहा है। - कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को कार्रवाई की गई। लाखों रुपये की रेत जब्त कर प्रकरण बनाया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 30 Jul 2019, 11:46 AM IST

ret khanan

ret khanan

कटनी. रेत के अवैध भंडारण और परिवहन पर मंगलवार को पुलिस-प्रशासन का चाबुक चला। बरही तहसील क्षेत्र में एक गांव में दबिश देकर तीन लाख से अधिक की रेत जब्त की गई, जबकि बड़वारा में भी पुलिस ने बगैर पिटपास के रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को पत्रिका ने पूरे जिले में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन के मामलों को उजागर किया। 'प्रतिबंध बेअसर, अवैध खनन पर नकेल कसने में अमला नाकामÓ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस मामले में कलेक्टर शशिभूषण सिंह से भी सीधी बात की गई कि आखिरकार प्रतिबंध के बाद भी जिले में नदियों से रेत का खनन क्यों हो रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को कार्रवाई की गई। लाखों रुपये की रेत जब्त कर प्रकरण बनाया गया।

कटनी में आज से नहीं बदलेंगे 18 ट्रेनों के इंजन, 24 ट्रेनें रद्द, जंक्शन से होकर गुजरेंगी ये तीन ट्रेनें

हरतला में हुई कार्रवाई
बरही तहसील क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे रेत के अबैध कारोबार पर राजस्व पुलिस की संयुक्त टीम में बड़ी कार्यवाई की। सांई मंदिर के पास हरतला में अबैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था, जिस पर कार्यवाई की गई। यहां से 40 ट्राली से अधिक रेत जब्त की गई। पुलिस-प्रशासन की इस कार्रवाई से रेत माफियाओ में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उक्त कार्रवाई तहसीलदार सच्चिदानंद त्रिपाठी, टीआई एनके पांडेय के नेतृत्व में की गई। इसमें आरआइ, पटवारी सहित पुलिस बल मौजूद रही। हालांकि रेत का भंडारण किसके द्वारा किया गया था, इसका खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है। सूत्रों की मानें तो क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन और खनिज विभाग के अधिकारियों के बीच गहरी पैठ के चलते यह कारोबार फलफूल रहा है।

पॉलीटिकल ड्रामा: काली स्याही फेंकने व नारेबाजी पर महापौर ने किया शुद्धि यज्ञ, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा चार साल के पाप का शुद्धिकरण, देखें वीडियो

बगैर पिटपास रेत का अवैध परिवहन
बगैर पिटपास के बड़वारा क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन हो रहा है। इसका खुलासा बड़वारा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से हुआ। पुलिस ने हाइवा को जब्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सौंपा है। जानकारी के अनुसार हाइवा क्रमांक एचआर 46 बी 5293 चालक अशोक पटेल निवासी बसाड़ी से बड़वारा पुलिस ने रोककर पूछताछ की। रेत के परिवहन संबंधी कागजात मांगे, लेकिन चालक नहीं दिखा पाया। उक्त वाहन दीपक गोस्वामी कटनी का है। इस पर पुलिस ने वाहन को जब्त किया है।