scriptपत्रिका जनप्रहरी अभियान की बैठक में छाये रहे शहर के बड़े मुद्दे, देखें वीडियो | Patrika Janprahari Abhiyaan meeting katni | Patrika News
कटनी

पत्रिका जनप्रहरी अभियान की बैठक में छाये रहे शहर के बड़े मुद्दे, देखें वीडियो

शहर को मिले गर्मी के भीषण पेयजल संकट से निजात, शिफ्ट हो ट्रांसपोर्ट नगरमेडिकल कॉलेज की होनी चाहिए स्थापना व सुधरनी चाहिये यातायात व्यवस्था, पत्रिका जनप्रहरी बैठक में लोगों ने रखी बेबाकी से बात

कटनीMar 15, 2024 / 09:29 pm

balmeek pandey

पत्रिका जनप्रहरी अभियान की बैठक में छाये रहे शहर के बड़े मुद्दे, देखें वीडियो

पत्रिका जनप्रहरी अभियान की बैठक में छाये रहे शहर के बड़े मुद्दे, देखें वीडियो

कटनी. लोकसभा चुनाव का बिगुज बजने ही वाला है। राजनीति पार्टियों द्वारा प्रत्याशी घोषित करने से लेकर चुनावी रण जीतने के लिए बिसात बिछाने की प्रक्रिया को अमली-जामा पहनाया जा रहा है। चुनावी शोरगुल के बीच विकास के दावों और वादों की झड़ी भी लगेगी। इन सबके बीच हमार शहर व जिले के मुद्दों पर भी चर्चा होनी चाहिए। 70 दशक में कई सरकारें बदली, कई नेता बदले, लेकिन शहर के हालात नहीं बदल रहे। आज भी कटनी शहर पिछड़ेपन से गुजर रहा है। शहर में समस्याओं का अंबार है। विकास की कई घोषणाएं फाइलों से बाहर नहीं निकल पाईं। शहर के मुद्दों को लेकर बुधवार को सिविल लाइन रेस्ट हाउस में पत्रिका जनप्रहरियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी। सभी ने एकसुर में कहा कि सभी को मिलकर सकारात्मकता के साथ हल निकालना होगा।
बैठक में शहर की तीन प्रमुख समस्याओं व सुविधाओं पर चर्चा की गई। लोगों ने बेबाकी से यही बात रखी कि गर्मी में शहर में भीषण पेयजल संकट पैदा हो जाता है। वर्तमान में नगर निगम सिर्फ एक समय पानी दे रही है वह भी पूरा नहीं मिल रहा। इसके लिए पुख्ता इंतजाम हों। 40 साल पहले बनी ट्रांसपोर्ट नगर की योजना पर अमल हो। शीघ्र वह पुरैनी में शिफ्ट होना चाहिए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज स्थापित हो, ताकि लोगों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा व सुविधा मिल सके। बैठक में जनप्रहरी मुकेश चंदेरिया ने कहा कि इच्छााशक्ति में अभाव के कारण शहर पीछे है। 40 साल में ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट न हो पाना विचारणीय है। मेडिकल हमारी मूल आवश्कता है। राजनीतिक मनोबल कमजोर होने के कारण शहर पिछड़ा है। पर्याप्त पानी देने के साथ जल संरक्षण पर काम होना चाहिए। सुजीत द्विवेदी ने कहा कि शासन-प्रशासन शीघ्र ट्रांसपोर्ट नगर को शिफ्ट कराए, जिससे शहर सुव्यस्थित हो सके। शीघ्र मेडिकल कॉलेज खोलने पहल हो। अनुज खंपरिया ने कहा कि नेताओं को मुद्दों पर ध्यान देना हागा। नवीन मोटवानी ने कहा कि समाजसेवी व अन्य वर्ग शहर के मुद्दो को उठा नहीं पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर सकारात्मकता के साथ शहर विकास में सोचना होगा।

मेडिकल से खुलेंगे विकास के द्वार
मौसूफ अहमद ने कहा कि काफी दशकों बाद कटनी से सांसद वीडी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उनका कटनी से लगाव भी है, लेकिन विकास में रुचि नहीं दिखी। मेडिकल कॉलेज स्थापित नहीं हो पा रहा, अब भाजपा के चारों विधायक हैं। मेडिकल से विकास के कई द्वार खुलेंगे। रोजगार बढ़ेंगे, इलाज की सुविधा मुहैया होगी। जनता को आंदोलन की आवश्यकता नहीं है। रमाकांत दीक्षित ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की नाकामी के कारण शहर में सुविधाओं की मांग करनी पड़ रही है, उन्हें स्वयं संज्ञान में लेना चाहिए। आखिर ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करने में दिक्कत क्यों हो रही है। मंजूषा गौतम ने कहा कि तीनों मुद्दों के समाधान की बात रखी। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने, सौंदर्यीकरण कराए जाने पर जोर दिया।

नाले में तब्दील हुई नदी
अंशु मिश्रा ने कहा कि नगर निगम सफाई के नाम पर खानापूर्ति व पैसे खाने का काम करता है। सफाई व जल संरक्षण का युद्धस्तर पर काम हो। घाट सुंदर हों, शहर को पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए। मेडिकल को लेकर शासन-प्रशासन का रवैया उदासीन हैं। जनता को नेताओं से रिपोर्ट कार्ड पूछना चाहिए। सांसद विवेक तन्खा ने जिले के लिए लाखों रुपए दिए हैं। सांसद वीडी शर्मा विकास में ध्यान नहीं दे रहे। राजा जगवानी ने कहा कि गर्मी में भीषण पेयजल संकट निर्मित होता है। स्थाई समाधान के लिए प्रयास नहीं हो रहे। नदी, तालाबों को संरक्षित करना चाहिए। अमृत योजना के नाम पर घोटाला हो रहा है। राजू रजक ने कहा कि कटनी शहर मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। साफ पानी नहीं मिल रहा, सडक़ें खराब हैं, गर्मी में बंूद-बंूद के लिए त्राहि मचती है। कटनी नदी नाले में तब्दील हो गई है। ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट न होने से यातायात व्यवस्था बदहाल है।

सीवर लाइन बनी फीवर लाइन
शहर में सीवर लाइन फीवर लाइन बन गई है। शहर की खदानें, तलाब, तलैया लील ली गई हैं। जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे। नेता धन बनाने की जगह शहर का विकास कराएं। जनता उनके साथ है। शिवम शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की मूलभूत सुविधाओं की मांग थी वह नगर निगम द्वारा कराई गई हैं। अन्य सुविधाएं पूरी होते ही ट्रांसपोर्ट शिफ्ट होना चालू हो जाएगा। शहर में अस्थाई अतिक्रमण प्रमुख समस्या है। जनप्रहरी शिवप्रकाश चक्रवर्ती, इंद्र मिश्रा, ललित सोनी, प्रहलाद कोरी, राजेंद्र गौतम ने भी शहर की बदहाल यातायात व्यवस्था, व्यवस्थित सडक़, सौंदर्यीकरण कराए जाने पर जोर दिया।

Hindi News/ Katni / पत्रिका जनप्रहरी अभियान की बैठक में छाये रहे शहर के बड़े मुद्दे, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो