scriptमहाविद्यालय से गायब रहने वाले कर्मचारियों की प्राचार्य ने मांगी जानकारी | Principal asked for information of employees who are missing from coll | Patrika News
कटनी

महाविद्यालय से गायब रहने वाले कर्मचारियों की प्राचार्य ने मांगी जानकारी

-विधायक विजयराघवगढ़ ने शासकीय उमरियापान महाविद्यालय में पदस्थ कर्मचारियों की लापरवाही की अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य से की थी शिकायत

कटनीFeb 09, 2020 / 02:07 pm

dharmendra pandey

College,

इपीएस।

कटनी. शासकीय उमरियापान महाविद्यालय से गायब रहने वाले कर्मचारियों के बारे में अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी मंागी है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने शासकीय महाविद्यालय उमरियापान का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें महाविद्यालय में कोई भी विद्यार्थी मौजूद नहीं मिला था। कुछ कर्मचारी भी समय से पहले चले गए थे और कुछ आए ही नहीं थे। अव्यवस्था मिलने पर विधायक ने शासकीय तिलक महाविद्यालय को फोन लगाकर सुधार लाने को कहा था। विधायक की शिकायत पर प्राचार्य ने शासकीय उमरियापान महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य से संबंधितों की जानकारी मंगाई गई है।

-क्षेत्रीय विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने महाविद्यालय में अव्यवस्था और कर्मचारियों के लापरवाही की जानकारी दी थी। सूचना पर जानकारी मांगी गई है। लापरवाही बरतने वालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
डॉ. सुधीर खरे, प्राचार्य, शासकीय तिलक महाविद्यालय।

Hindi News/ Katni / महाविद्यालय से गायब रहने वाले कर्मचारियों की प्राचार्य ने मांगी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो