scriptकोरोना की रोकथाम को संकल्प दिवस | Resolution Day to control Corona | Patrika News
कटनी

कोरोना की रोकथाम को संकल्प दिवस

-सीएम शिवराज चौहान दिया है “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा” अभियान का मंत्र

कटनीMar 23, 2021 / 02:43 pm

Ajay Chaturvedi

मास्क वितरण

देह की दूरी का इंतजाम,देह की दूरी का इंतजाम,मास्क वितरण

कटनी. सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना नियंत्रण मंत्र के तहत मंगलवार को कटनी सहित पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है “मेरा मास्क, मेरी सुरक्षा अभियान।” बता दें कि कोरोना के तेज होते संक्रमण पर नियंत्रण को सीएम चौहान ने सोमवार को सभी जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से बात की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस वार्ता के दौरान ही सीएम ने 23 मार्च को संकल्प दिवस मनाने का निर्देश दिया था। इसके तहत मंगलवार को जिला प्रशासन भी सड़क पर उतरा और फिर से एक बार शुरू हुआ रोको-टोको अभियान। इसके तहत बिना मास्क सड़कों पर घूमने वालों को रोक कर उन्हें समझाया भी गया और जुर्माना भी वसूल किया गया।
देह की दूरी का इंतजाम
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के सभी नगारिकों से 23 मार्च को संकल्प अभियान में सहभागिता की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जनजागरुकता लाने के उद्देश्य से मंगलवार को संकल्प अभियान के तहत पूर्वान्ह 11 और शाम 7 बजे सायरन बजने पर सभी लोग दो मिनिट कार्य रोक कर मास्क पहनेंगे। अन्य लोगों को भी मास्क के उपयोग के लिए प्रेरित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए मास्क ही सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही शारीरिक दूरी का पालन किया जाए। इसके साथ ही मेलों और अन्य उत्सवों के संबंध में भी जिले की परिस्थिति अनुसार स्थानीय स्तर पर आवश्यक निर्णय लिया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलों में फेस मास्क की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी है। साथ ही कहा है कि जहां जरूरी हो पर्याप्त संख्या में मास्क आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर स्व-सहायता समूहों से मास्क बनवाएं और उनका उपयोग सुनिश्चित करें।
सीएम शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री ने जन-प्रतिनिधि और अधिकारियो को भी खुद मास्क लगाने को कहा है। साथ ही सलाह दी है कि ऐसे फोटोग्राफ्स मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा स्लोगन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। इस प्रचार अभियान का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्होने कहा कि हमें मध्यप्रदेश को लॉकडाउन की ओर नहीं ले जाना है। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था बड़ी मुश्किल से पटरी पर आई है। ऐसे में हर संभव प्रयास हो कि यह बेपटरी न होने पाए। उन्होने कहा कि बाजार बंद होने से छोटे कारोबारियों और रोज कमाने-खाने वालों को सर्वाधिक नुकसान होता है। प्रदेश की जनता के हित में हम सभी को फेस मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोगों ने सुबह 11 बजे सायरन बजने पर मास्क भी लगाया और आपस में एक दूसरे को जागरूक भी किया। अब शाम सात बजे भी यह प्रक्रिया दोहराई जाएगी। इसके अलावा जिले में प्रशासन व पुलिस की ओर से रोको-टोको अभियान भी शुरू हो गया है। अधिकारी भी लोगों को मास्क लगाने, देह की दूरी का पालन करने और हाथों को हर कुछ देर पर साबुन से धोते रहने या सेनेटाइज करने की सलाह देते दिखे।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेशवासियों को हर स्थिति में फिर से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाना है। इसके लिए जन-जागरूकता अभियान जरूरी है। मेरी सुरक्षा-मेरा मास्क पर पालन करते हुए हर व्यक्ति को अपनी सुरक्षा के लिए मास्क का उपयोग करना है। प्रदेश में जागरूकता अभियान शुरु किया जा रहा है। अधिकारी हों या जन-प्रतिनिधि या फिर आम नागरिक, सभी मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री चौहान ने जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से सुझाव भी प्राप्त किए। वीसी के माध्यम से कटनी जिले से भी विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी और सीईओ जिला पंचायत जगदीश चंद्र गोमे भी शामिल हुए।
कोरोना का कहर गहरा हो इसके पहले हमें अपने सुरक्षात्मक प्रयास तेज करने होंगे। महाराष्ट्र से लगे हुए जिलों में सावधानी बढ़ानी होगी। रविवार को कुछ नगरों में लाक डॉउन और कुछ जिलों में रात्रि 10 बजे बाजार बंद करने के निर्णय के बाद अब जागरूकता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया है।

Home / Katni / कोरोना की रोकथाम को संकल्प दिवस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो