scriptस्कॉउट गाइड कैडेट्स ने शुरू किया पौधरोपण अभियान | scout guide cadets start plantation drive in Katni | Patrika News
कटनी

स्कॉउट गाइड कैडेट्स ने शुरू किया पौधरोपण अभियान

-जागृति पार्क में रोपे पौधे

कटनीJul 05, 2021 / 06:19 pm

Ajay Chaturvedi

plantation drive

plantation drive

कटनी. स्कॉउट गाइड कैडेट्स ने जागृति पार्क में पौधरोपण के साथ शुरू किया अभियान। पौधरोपण का यह अभियान जिले भर में महीने भर चलेगा। इसके तहत लोगों को पौधा लगाने और उसे संरक्षित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
भारत स्काउट गाइड की कटनी इकाई के तत्ववाधन में शुरू इस अभियान के तहत कैडेट्स ने जागृति पार्क के अलावा अपने स्कूल परिसर व घर के आसपास भी पौधरोपण किया। बताया जा रहा है कि जिले के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों के स्काउट गाइड दल, विद्यालय परिसर अपने घर के आस-पास, पार्क आदि स्थानों पर प्रतिदिन पौधारोपण करेंगे। इस महीने भर चलने वाले अभियान में पौधारोपण के साथ साथ विगत वर्षों में रोपित पौधों को संरक्षित करने के लिए उसके आसपास उग आए खरपतवार को दूर किया जाएगा। मिट्टी डाली जाएगी, पशुओं से सुरक्षा के लिए बाड़ बनाए जाएंगे। इस तरह पूरे शहर को हराभरा करने की कोशिश होगी। यह अभियान पांच अगस्त तक चलेगा।
महीने भर चलने वाले इस अभियान के तहत विद्यालयों और स्कॉउट गाइड रोवर रेंजर से प्राप्त प्रतिवेदन व फोटोग्राफ के आधार टॉप 20 प्रतिभागियों का चयन वायु दूत के रुप में किया जाएगा। उन्हें जिला स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। पहले दिन रोपे गए पौधों की फोटो और उससे संबंधित जानकारी वायु दूत ऐप पर अपलोड की गई है।
रविवार को आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक ललित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड रोवर रेंजर, यूनिट लीडर सहित जिला सचिव एलके गर्ग, डीटीसी त्रिलोक डेहरिया, डीओसी एन बेनर्जी, डीटीसी सायरा बानो, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अकेला शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कपूर सोनी, अजय नेमा रोवर कुमार गौतम, रेंजर रिया कनौजिया, सजल तिवारी, शुभम विश्वकर्मा, पूजा जयसवाल, न्यासा दुबे आदि ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो