script18 दिन पहले धान खरीदने दिया टोकन, अब तक पोर्टल में दर्ज नहीं हुई जानकारी | Token bought paddy 18 days ago, information not yet entered katni | Patrika News
कटनी

18 दिन पहले धान खरीदने दिया टोकन, अब तक पोर्टल में दर्ज नहीं हुई जानकारी

किसानों ने कहा पोर्टल ने बढ़ाई परेशानी, प्रशासन के कर्मचारी भी नहीं दे रहे ध्यान

कटनीFeb 13, 2019 / 12:36 pm

raghavendra chaturvedi

Token bought paddy 18 days ago, information not yet entered katni

18 दिन पहले धान खरीदने दिया टोकन, अब तक पोर्टल में दर्ज नहीं हुई जानकारी

कटनी/बाकल. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को बाकल और आसपास गांव के 20 से ज्यादा किसान समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को बारदाने नहीं होने के कारण किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन दिया गया। 28 जनवरी के बाद बारदाने आ गए और किसानों ने धान तुलवाई। अब किसानों द्वारा धान खरीदी केंद्र में तुलवाने के बाद भी जानकारी पोर्टल में दर्ज नहीं हो रही है। ऐसे में किसान परेशान हैं कि पोर्टल में जानकारी दर्ज नहीं होने से भुगतान नहीं होने पर परेशानी होगी।
रमेश प्रसाद, आशिफ खान, बद्री प्रसाद, राजेश कुमार, रामकुमार, सतीश कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि उन्होंने बाकल खरीदी केंद्र में समर्थन मूल्य पर धान बेची थी। किसानों की समस्या पर जिला खाद्य अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पोर्टल में 25 जनवरी का टोकन ही स्वीकार हो रहा है। किसानों की परेशानी पर उच्चाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं।

Home / Katni / 18 दिन पहले धान खरीदने दिया टोकन, अब तक पोर्टल में दर्ज नहीं हुई जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो