scriptBREAKING: कौशाम्बी में ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग | Attack on Block Pramukh Husband in Kaushambi 20 Round Firing | Patrika News
कौशाम्बी

BREAKING: कौशाम्बी में ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

शौच करने के लिये बाहर निकलने के दौरान हुआ हमला, 20 राउंड चलीं गोलियां।

कौशाम्बीOct 01, 2018 / 12:24 pm

रफतउद्दीन फरीद

Breaking

ब्रेकिंग

कौशाम्बी . यूपी के कौशाम्बी जिले के महेवाघाटा थानान्तर्गत अदावा गांव में सरसवा ब्लाक प्रमुख के पति पर देर रात जानलेवा हमला हुआ। हमला उस समय हुआ जब ब्लॉक प्रमुख के पति अकबर सिंह घर से शौच के लिये बाहर जा रहे थे। अकबर सिंह का दावा है कि बदमाशों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलायीं, मौके से 15 खोखे भी बरामद हुए हैं। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। एक बंदूक भी बरामद कर लिया गया। सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी और इलाके के सीओ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को अपनी कस्टडी में ले लिया है।
By Shivnandan Sahu

Home / Kaushambi / BREAKING: कौशाम्बी में ब्लॉक प्रमुख पति पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो