scriptउपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, गोवा टूर से तीन सदस्यों के लौटने के बाद बदला समीकरण, अब भाजपा-सपा भी… | Interesting fight on Kaushambi Jila Panchayat President election | Patrika News
कौशाम्बी

उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, गोवा टूर से तीन सदस्यों के लौटने के बाद बदला समीकरण, अब भाजपा-सपा भी…

इस सीट पर इस दिन होने वाला है उपचुनाव

कौशाम्बीJul 21, 2019 / 03:32 pm

sarveshwari Mishra

BYElection

BYElection

कौशाम्बी. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक बार फिर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जता दिया है। यह बात और है कि अभी तक उनके सामने किसी का नाम नहीं आया। निर्दल मधुपति ने अध्यक्ष पद संभालने के लिए सदस्यों को अपने पाले में करना भी शुरू कर दिया है। दर्जनभर सदस्यों को उन्होंने गोवा की सैर पर भेजा है। बाकी के सदस्यों का भी जुगाड़ किया जा रहा है। अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। सपा के पास 8 तो भाजपा के पास 5 सदस्य हैं। साल भर पहले जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह के खिलाफ मधुपति ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए मांग किया था। इसके लिए उन्होंने एडीएम के सामने 20 सदस्यों की परेड भी कराई थी। जिला प्रशासन अविश्वास प्रस्ताव की तारीख घोषित करता इससे पहले अनामिका सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। लगभग एक साल बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया तो मधु पति ने अपनी दावेदारी जताते हुए सदस्यों को अपने पाले में करना शुरू कर दिया। 26 सदस्यों वाले सदन में जीत के लिए 14 सदस्यों की आवश्यकता है।
जानकारों की माने तो मधुपति ने 12 सदस्यों को गोवा की सैर पर भेजा था। जहां से तीन सदस्य वापस लौट आए हैं। ऐसे में अब मधु पति के पास सदस्यों की संख्या 9 रह गई है। सदस्यों के जादुई आंकड़े पाने के लिए वह जुगाड़ भिड़ा रही है। मधुपति के पति पूर्व विधायक वाचस्पति को जुगाड़ करने का महारथी माना जाता है। फिलहाल सपा व भाजपा भी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी में जुट गए हैं। सपा के पास 8 तो भाजपा के पास पांच सदस्यों की संख्या है। यह दोनों दल बाकी के सदस्यों का इंतजाम करने के लिए प्रयासरत है। 22 जुलाई को नामांकन से पहले मधु पति के अलावा कई और नाम सामने आ सकते हैं। ऐसे में जिला पंचायत का उपचुनाव बेहद दिलचस्प होने के आसार नजर आ रहे हैं। राजनीतिक चर्चाओं पर विश्वास करें तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका सिंह भी एक बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए अपने दावेदारी जताते हुए मैदान में कुच सकती हैं। जिला पंचायत उपचुनाव में कौन-कौन दावेदारी करेगा यह 22 तारीख को होने वाले नामांकन में स्पष्ट हो जाएगा।
BY-Shiv Nandan Sahu

Home / Kaushambi / उपचुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, गोवा टूर से तीन सदस्यों के लौटने के बाद बदला समीकरण, अब भाजपा-सपा भी…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो