कौशाम्बी

घर में अकेली सो रही युवती को पड़ोसी ने बनाया बंधक, और रातभर…

मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

कौशाम्बीDec 04, 2017 / 12:23 pm

sarveshwari Mishra

दुष्कर्म

कौशाम्बी. योगी सरकार सत्ता सम्भालते ही लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर योजनाएं बनाने का वादा किया था। लेकिन उनकी योजनाएं और अभियान सिर्फ कागजों तक ही सिमट कर रह गई है। जिससे लड़कियां व महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। आज लड़कियां अपने ही घर में असुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें
इंद्रजीत सरोज ने सीएम योगी और पीएम मोदी को बताया धोखेबाज, कहा- जो राम का नहीं हुआ वो…

 

 

ऐसी ही घटना कौशाम्बी जिले की है जहां युवती को घर में अकेली सोने की जानकारी लगते ही पड़ोसी दीवार कूदकर उसके घर में पहुंच गया और युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। जब किशोरी ने शोर मचाने शुरू किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। जब इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। यह घटना कौशांबी के सरायअकिल इलाके का है।
 

यह भी पढ़ें
पत्रिका की खबर का बड़ा असर, घायल सिपाही के घर पहुंचे एसपी, विभागीय मदद का दिया आश्वासन


बतादें कि सरायअकिल थाना इलाके के एक गांव की किशोरी आंगन से लगे बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर पहुंचा और किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर उसकी अस्मत लूट ली। आरोपी के चंगुल से छूटते ही युवती शोर मचाने लगी। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। चीख सुन परिजनों की नींद खुल गई। बेटी की हालत देख घर वालों के होश उड़ गए।
यह भी पढ़ें
ट्रक के चपेट मे आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल, नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम

 

परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता फूट-फूटकर रोने लगी। आरोपी युवक के घर उलहना देते हुए पीड़ित पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Home / Kaushambi / घर में अकेली सो रही युवती को पड़ोसी ने बनाया बंधक, और रातभर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.