scriptआकड़ो की गणित में मजबूत है सपा-बसपा गठबंधन! | SP-BSP combine is strong in mathematics of figures loksabha | Patrika News
कौशाम्बी

आकड़ो की गणित में मजबूत है सपा-बसपा गठबंधन!

दोनो दलों के मतों का जोड़ भाजपा सांसद के प्राप्त मतों से डेढ़ लाख से अधिक

कौशाम्बीMar 22, 2019 / 06:25 pm

Ashish Shukla

up news

आकड़ो की गणित में मजबूत है सपा-बसपा गठबंधन!

कौशांबी. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अभी तक नवगठित जनसत्ता दल के अलावा किसी अन्य दल ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं किया है। सपा बसपा गठबंधन व भाजपा के उम्मीदवार के नाम को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पिछले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक इस बार सपा बसपा गठबंधन को मजबूत माना जा रहा है हालांकि जनसत्ता पार्टी के उम्मीदवार को भी मुकाबले ने मजबूत तौर पर देखा जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 के आंकड़ों को देखा जाए तो इस बार समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी का गठबंधन काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो गठबंधन के बाद दोनों दलों के उम्मीदवारों को पिछली बार जो मत मिले थे, वह भाजपा के विजयी उम्मीदवार से लगभग डेढ़ लाख मत ज्यादा होते हैं।
पिछली लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विनोद सोनकर को 331593 मत हासिल हुए थे। जबकि सपा के शैलेंद्र कुमार को 288746 मत प्राप्त हुए थे। तीसरे स्थान पर रहे बसपा के सुरेश पासी को 20119 6 मत मिले थे। इस बार के लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा ने गठबंधन कर लिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मिले दोनों दलों के मतों को जोड़ने पर कुल मत 489942 होते हैं, जो भाजपा के विनोद सोनकर से 158349 मत अधिक है। पिछले लोकसभा में सपा के साइकिल पर सवार रहे शैलेंद्र कुमार इस बार नवगठित पार्टी जनसत्ता के पाले में शामिल होकर ताल ठोक रहे हैं।
पिछली बार शैलेंद्र कुमार को रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का समर्थन प्राप्त था और उन्हें प्रतापगढ़ की कुंडा व बाबागंज सीट से तकरीबन दो लाख मत हासिल हुए थे। कौशांबी जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र में शैलेंद्र के मतों का आंकड़ा एक लाख भी नहीं पहुंच पाया था। जिससे उन्हें पराजय नसीब हुई थी। इस बार हालात बदले हुए हैं और रघुराज प्रताप सिंह ने खुद की अपनी नई पार्टी गठित कर लिया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राजा भैया कुंडा व बाबागंज में पिछली लोकसभा चुनाव के अपेक्षा इस बार अधिक मत हासिल करेंगे और कौशांबी की तीनों विधानसभा सीट पर भी मजबूती से अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक मत प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। फिलहाल अभी तक सपा गठबंधन व भाजपा के उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जिसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के बाद ही लोकसभा चुनाव 2019 की असली तस्वीर लोगों के सामने आएगी।

Home / Kaushambi / आकड़ो की गणित में मजबूत है सपा-बसपा गठबंधन!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो