scriptये भाजपा विधायक इस शान से मनाता है अपना बर्थडे, विरोधी भी तारीफ करते नहीं थकते, पूरे साल रहती है चर्चा | Untold Story of BJP MLA Sanjay Gupta Special Birthday | Patrika News
कौशाम्बी

ये भाजपा विधायक इस शान से मनाता है अपना बर्थडे, विरोधी भी तारीफ करते नहीं थकते, पूरे साल रहती है चर्चा

भाजपा विधायक अपने शानदार बर्थडे के लिये किये जाते हैं याद।

कौशाम्बीAug 18, 2019 / 02:17 pm

रफतउद्दीन फरीद

BJP MLA Sanjay Gupta Special Birthday

भाजपा विधायक संजय गुप्ता

कौशाम्बी. यूपी के कौशाम्बी जिले की चायल विधानसभा सीट से 2017 में पहली बार विधायक बने भाजपा नेता संजय गुप्ता एक और पहचान है जिससे उनको काफी शोहरत भी मिली है। विधायक संजय गुप्ता अपने जबरदस्त और कुछ अलग हटके जन्मदिन मनाने के लिये खासे चर्चित हैं। अपने जन्मदिन को भव्य और यादगार बनाने के लिये संजय गुप्ता ऐसे काम करते हैं जो लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं और विरोधी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते। विधायक जी अपने इन कामों के लिये याद किये जाते हैं।
इसे भी पढ़ें

BJP विधायक ने 100 गरीब स्कूली बच्चों को हेलिकॉप्टर से कराई आसमान की सैर, ऐसे मनाया जन्मदिन

 

संजय गुप्ता भाजपा के टिकट पर 2017 में पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे। इसके पहले वो पार्टी और संगठन के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे थे। विधायक बनने के बाद संजय गुप्ता ने जब अपना जन्मदिन मनाया तो उसकी चर्चा पूरे देश में हुई। मीडिया ने उसे हाथों हाथ लिया। संजय गुप्ता ने अपना जन्मदिन भव्य तरीके से अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने 2017 में अपने जन्मदिन पर सरकारी स्कूल के गरीब बच्चों को हेलिकॉप्टर की सैर करवायी।। उनके लिये बाकायदा लाखों रुपये खर्च कर हेलिकॉप्टर मंगवाया गया और बच्चों को उस पर सैर करायी गयी। उनके इस कदम की मीडिया और लोगों के बीच खूब सराहना हुई।
BJP MLA Sanjay Gupta Special Birthday
 

विधायक बनने के बाद दूसरे जन्मदिन पर भी संजय गुप्ता ने कुछ नया किया और 100 गरीब बुजुर्गों को अपने खर्चे पर चार धाम की यात्रा पर भेजने का ऐलान कर दिया। पर यह कार्यक्रम होता उसके पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया, जिसके बाद विधायक ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया।
इस बार तीसरी बार 46वें जन्मदिन पर संजय गुप्ता छात्राओं स्कूटी बांट रहे हैं। इसके लिये उन्होंने ‘मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान’ के तहत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें कौशाम्बी की 2000 छात्राएं शामिल हुईं। इनमें से 20 सबसे अधिक नंबर पाने वाली छात्राओं को स्कूटी दी जा रही है। विधायक के भव्य जन्मदिन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यूपी के डिप्टी सीएम और कौशाम्बी के ही रहने वाले केशव प्रसाद मौर्य हैं, जो छात्राओं को स्कूटी वितरित करेंगे। विधायक संजय गुप्ता के जन्मदिन के मौके पर 25 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गयी है। उनके जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चायल विधानसभा की कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

Home / Kaushambi / ये भाजपा विधायक इस शान से मनाता है अपना बर्थडे, विरोधी भी तारीफ करते नहीं थकते, पूरे साल रहती है चर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो