scriptकिशोर का खेत में मिला शव, एक दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों ने किया था किडनैप | up police found 17year old boy dead body in field after kidnapped | Patrika News
कौशाम्बी

किशोर का खेत में मिला शव, एक दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों ने किया था किडनैप

परिजनों का आरोप पुलिस ने सूचना के बाद भी नहीं दिखाई थी मामले में तत्परता

कौशाम्बीMay 17, 2018 / 10:56 pm

Sunil Yadav

किशोर का खेत में मिला शव, एक दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों ने किया था किडनैप

किशोर का खेत में मिला शव, एक दिन पहले अज्ञात बाइक सवारों ने किया था किडनैप

कौशांबी. दो दिन पहले घर के बाहर से अगवा किये गए किशोर का आज सुबह गांव के बाहर नलकूप के पास खेत में शव मिला। किशोर की हत्या गला दबाकर की गई थी। शव मिलने की सूचना पर घटना स्थल पर पुलिस को पहुंचने में तीन घंटे का समय लग गया। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए अपना विरोध भी दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस को शव को कब्जे में लेने में कई घंटे लग गए। आखिर में पुलिसने ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक मामला सराय अकिल थाना के बरई गांव का है। सराय अकिल थाना के बारे गांव निवासी कृष्णकांत मिश्रा का सत्रह वर्षीय बेटा आनंद मोहन मंगलवार की शाम अपने घर के पास बैठा था। कि तभी बाइक सवार दो लोगों ने उसे अगवा कर लिया। बेटे के अगवा किये जाने की सूचना परिजनों ने सराय अकिल थाना पुलिस को दी। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने अगवा आनंद मोहन को तलाशने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाया।

बुधवार को तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि पुलिस ने मामले में लापरवाही बरत जिससे आनंद मोहन जीवित बरामद नहीं हुआ। उसका शव गुरुवार को गांव के बाहर नलकूप के पास चरी के खेत मे मिला। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद भी सराय अकिल पुलिस आठ सौ मीटर की दूर तीन घंटे में भी नहीं तय कर सकी। नाराज लोगों ने एसपी को फोन किया ताभ कही जाकर दोपहर बारह बजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मीयों को जमकर खरी खोटी सुनाई। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों की नाराजगी से शव को लगभग तीन बजे उठाया जा सका। इस दौरान डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंच जांच किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से आनंद को जीवित नहीं बरामद किया जा सका। वही मामले में सीओ चायल श्याम सुंदर ग्रोवर का कहना है कि किशोर के लापता होने की सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद अब नए सिरे से जांच कर हत्यारों को पकड़ा जाएगा।
By- शिवनंद साहू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो