कवर्धा

भाभी-देवर का चल रहा था चक्कर, पति बना अवैध संबंध के बीच रोड़ा तो उठाया ये खौफनाक कदम..जानकर दहल जाएगा दिल

Kawardha Murder News: आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि 7 मार्च की रात्रि 11 बजे बिरसु राम सैयाम बोर गाड़ी से काम कर वापस अपने घर आया। अत्यधिक शराब पीया हुआ था। रात में बिना खाना खाये सो गया।

कवर्धाMar 12, 2024 / 01:55 pm

Khyati Parihar

CG Crime News: नेऊर थाना कुकदुर अंतर्गत ग्राम बांगर में तीन दिन पूर्व बिरसु राम पिता पंचम सैयाम(33)की मृत्यु हो जाने की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया। पुलिस ने जांच में पाया कि उसके भाई का अवैध संबंध होने के कारण अपने ही भाई को रास्ते से हटाने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
मामले में कुकदुर पुलिस ने मृतक बिरसु राम सैयाम का पोस्टमार्टम कराया। जांच निरीक्षण घटना स्थल, शव निरीक्षण कर पंचानों का कथन लिया गया। थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेन्द्र ने बताया कि मृतक बिरसु राम सैयाम का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया, जिसमें गला दबाकर हत्या करने से मृत्यु होना लेख है। सम्पूर्ण जांच पर से आरोपी भीम सैयाम के विरूद थाना कुकदुर में धारा 302 भादवि कायम किया। वहीं थाना स्तर पर टीम तैयार किया जाकर तत्काल आरोपी पतासाजी पर रवाना किए। पता चला कि आरोपी भीम सैयाम अपने ग्राम बांगर से कहीं बाहर भागने वाला है। तब पुलिस टीम द्वारा आरोपी सदर भीम सैयाम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटना को प्रदर्शित कर समझाने के लिए मृतक बिरसु राम सैयाम का डेमो पुतला प्रदर्शित कर दिखाया।
यह भी पढ़ें

भिलाई अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में दो दोषियों को हाईकोर्ट ने किया दोषमुक्त, साल 2015 में हत्या के बाद लाश के ऊपर उगा दिया था गोभी…

Love Crime News: आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि 7 मार्च की रात्रि 11 बजे बिरसु राम सैयाम बोर गाड़ी से काम कर वापस अपने घर आया। अत्यधिक शराब पीया हुआ था। रात में बिना खाना खाये सो गया। दूसरे दिन 8 मार्च को भी देर शाम तक नहीं उठा। कुछ खा पी नहीं रहा था। भाभी के साथ अवैध संबंध के चलते प्रेम में रोड़ा बन रहे भाई को शराब के नशे में सोये जिसके गले का मालिश करते मौका पाकर गला दबाकर हत्या किया है। आरोपी भीम सैयाम(21) को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में सउनि शिवेन्द्र मोहन उपाध्याय, प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रआर मनोज तिवारी, आरक्षक विजय शर्मा, प्रवीण दास मानिकपुरी, संदीप पाण्डेय, दूजराम सिन्द्राम का योगदान रहा है।
मौत की सूचना नहीं..

पुलिस ने बताया कि जांच पर यह तथ्य सामने आया कि भीम सैयाम अपने भाई की मृत्यु के संबंध में गांव वालों को नहीं बताया था। अपने जान पहचान के कुछ लोगों के साथ मिलकर अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट ले गया था। तब गांव के लोग भीम से पूछे कि बिरसु की मृत्यु कैसी हुई है। तब भीम गांव वालों को बताया कि कमाने खाने मध्यप्रदेश गया था। बिरसु वापस घर आया अत्यधिक शराब पीया था जिससे उसकी मृत्यु हुयी है। तब गांव के लोग थाने में सूचना देने बोले, अगर तुम सूचना नहीं दोगे तो हम लोग खुद थाने में जाकर सूचना देंगे बोलने पर भीम अपने बैया बिरसु के शव को श्मशान घाट से वापस घर लेकर गया और थाना कुकदुर जाकर भैया बिरसु के अधिक शराब पीने से मृत्यु होने का रिपोर्ट दर्ज कराया था।
यह भी पढ़ें

महादेव सट्टा एप मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार व साजिश के आरोप में अज्ञात पुलिस अफसरों पर केस दर्ज

Home / Kawardha / भाभी-देवर का चल रहा था चक्कर, पति बना अवैध संबंध के बीच रोड़ा तो उठाया ये खौफनाक कदम..जानकर दहल जाएगा दिल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.