scriptCG Congress : नगर पालिका अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, सामने आई ऐसी वजह… पार्टी में मचा हड़कंप | Resignation of Kawardha Municipal Corporation President even | Patrika News
कवर्धा

CG Congress : नगर पालिका अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, सामने आई ऐसी वजह… पार्टी में मचा हड़कंप

CG Congress Party : नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सोमवार को अचानक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर शहर की राजनीति में खलबली मचा दी।

कवर्धाDec 12, 2023 / 11:01 am

Kanakdurga jha

congress.jpg
CG Congress : नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सोमवार को अचानक अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर शहर की राजनीति में खलबली मचा दी। दोपहर 12 बजे वे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और सीएमओ नरेश वर्मा को अपना त्याग पत्र सौंप दिया। वर्ष 2019 में कवर्धा नगर पालिका में कांग्रेस की सरकार बनी।
यह भी पढ़ें

जितना बनता है, उतना देना पड़ेगा… तेलंगाना को भरना होगा 1300 करोड़ का बिजली बिल, छत्तीसगढ़ ने अब तक इतने करोड़ किए माफ़



पांच वर्ष पूर्ण होने के पूर्व ही अध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दे दिया। त्याग पत्र देने का कारण उन्होंने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मो. अकबर की हार को बताया है। नगर पालिका क्षेत्र में मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही है। कवर्धा नगर पालिका में 19 कांग्रेस पार्षद हैं। भाजपा के 6 पार्षद हैं और एक निर्दलीय पार्षद है।

Hindi News/ Kawardha / CG Congress : नगर पालिका अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा, सामने आई ऐसी वजह… पार्टी में मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो