scriptतेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर | Road accident in Kawardha, government doctor dies, two injured | Patrika News
कवर्धा

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर

जिले के डिंडौरी विकासखंड के ग्राम बजाक के पास एक निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते वक्त तेज रफ्तार पलट गई। दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।

कवर्धाFeb 17, 2020 / 04:10 pm

Dakshi Sahu

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर

कवर्धा. जिले के डिंडौरी विकासखंड के ग्राम बजाक के पास एक निर्माणाधीन पुलिया से गुजरते वक्त तेज रफ्तार पलट गई। दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। बोड़ला थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरएमओ डॉक्टर और उनके दो साथी कार में सवार होकर भेड़ाघाट गए थे। रविवार देर रात जिला मुख्यालय लौटते वक्त यह हादसा हुआ। हादसा इस दर्दनाक था कि डॉक्टर का शव रातभर कार में फंसा रहा। सोमवार सुबह बड़ी मशक्कत के बाद कार से शव को बाहर निकाला गया। (Road accident in Kawardha)
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर
छीरपानी में पदस्थ था डॉक्टर
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृतक डॉक्टर कृष्णकुमार जायसवाल कवर्धा के छीरपानी में पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Home / Kawardha / तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दुर्घटना में सरकारी डॉक्टर की मौत, दो की हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो