scriptकवर्धा: अपने ही घर में मिली दो मासूम बच्चों की जमीन पर पड़ी लाश, घटना देख पुलिस भी हैरान | Two children died of unknown cause in Kawardha district | Patrika News
कवर्धा

कवर्धा: अपने ही घर में मिली दो मासूम बच्चों की जमीन पर पड़ी लाश, घटना देख पुलिस भी हैरान

कवर्धा जिले के पिपरिया नगर में एक मकान में दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चे मृत अवस्था में अपने घर पर ही मिले है।

कवर्धाOct 31, 2020 / 01:38 pm

Dakshi Sahu

कवर्धा: अपने ही घर में मिली दो मासूम बच्चों की जमीन पर पड़ी लाश, घटना देख पुलिस भी हैरान

कवर्धा: अपने ही घर में मिली दो मासूम बच्चों की जमीन पर पड़ी लाश, घटना देख पुलिस भी हैरान

कवर्धा. जिले के पिपरिया नगर में एक मकान में दो बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों बच्चे मृत अवस्था में अपने घर पर ही मिले है। घटना स्थल पर मौजूद तीसरी बच्ची ने बताया कि दोनों ने दोपहर का खाना खाया। जिसके बाद वे उठे ही नहीं। बच्चों की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल पिपरिया थाना अंतर्गत लक्ष्मी चौक के पास सिद्धराम चंद्राकर का झोपड़ीनुमा मकान है। जहां पर 29 अक्टूबर की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच दो बच्चों की मौत हो गई।
Read more: इंसानियत शर्मसार: पुलिस कांस्टेबल ने डेढ़ की साल बच्ची के चेहरे को 25 बार जलती सिगरेट से दागा, चीखती रही मासूम …..

बालिका ने दी परिजनों को सूचना
साढ़े तीन साल की पायल पिता सिद्धराम और दो साल का वासु पिता श्रीराम चंद्राकर खाना खाए। कुछ देर बार वह सो गए। करीब एक घंटे के बाद वहीं एक आठ साल की बालिका ने उन्हें देखा तो वह बेसुध थे और शरीर ठंडा पड़ चुका था। बालिका ने तुरंत ही परिजनों को सूचित किया। परिजनों स्थानीय डॉक्टर को दिखाया तो वह जिला अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बच्चों की मौत फूड पाइजनिंग या फिर किसी जहरीले जीव-जंतु के काटने से हुआ होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। दूसरी ओर पुलिस भी जांच में जुटी है।

Home / Kawardha / कवर्धा: अपने ही घर में मिली दो मासूम बच्चों की जमीन पर पड़ी लाश, घटना देख पुलिस भी हैरान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो