कलेक्ट्रेट कार्यालय में दिया धरना
बुरहानपुर में सीएए के विरोध में कई संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। संविधान बचाओ जन आंदोलन, हम भारत के लोग संगठन द्वारा सीएए एनआरसी के विरोध में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को संविधान बचाओ जन आंदोलन, हम भारत के लोग संगठन कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। इनके द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया जा रहा है। सीएए के विरोध में किए जा रहे इस प्रदर्शन में दलित आदिवासी संगठन,कांग्रेस, एमआईएम संगठन के सदस्य भी शामिल हो गए हैं।

अति संंवेदनशील क्षेत्र में सैंकड़ों लोग
ज्ञातव्य है कि इन दिनों धारा 144 प्रभावशाली है। ऐसे में कलेक्ट्रेट जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में सैंकड़ों लोग धरने में शामिल हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यहां बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है।