scriptRAHUL GANDHI LIVE: मोदी के बाद अब राहुल गांधी का पलटवार, बोल दी यह बड़ी बात | Congress President Rahul Gandhi addresses public meeting in khandwa | Patrika News
खंडवा

RAHUL GANDHI LIVE: मोदी के बाद अब राहुल गांधी का पलटवार, बोल दी यह बड़ी बात

खंडवा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के लिए प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला…। पढ़ें Live Updates

खंडवाMay 14, 2019 / 05:40 pm

Manish Gite

rahul gandhi

राजीव जैन की रिपोर्ट…

खंडवा। मध्यप्रदेश में अंतिम दौर के मतदान से पहले चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा की सभा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खंडवा पहुंच चुके हैं। वे खंडवा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के लिए सभा कर रहे हैं। यह सभा सिविल लाइंस स्थित स्टेडियम में हो रही है।

 

Live Updates

5.44 pm

-हम दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने या 15 लाख की बात नहीं करूंगा मैं 360000 की बात करूंगा।
-5 करोड़ परिवारों को जैसे ही 72000 रुपए आएगा आप माल खरीदना शुरू करेंगे। दुकानें शुरू होगी। फैक्ट्रियां शुरू होगी। न्याय योजना लाखों करोड़ों युवाओं को रोजगार देगी। न्याय योजना हिन्दुस्तान के सब दुकानदारों की दुकानें। एक बार फिर शुरू कर देगी।
-अब होगा न्याय, क्योंकि पिछले 5 साल से अन्याय।
-2019 में जो बजट पेश होंगे एक नेशनल और एक किसानों के लिए अलग बजट पेश होगा।

-मध्यप्रदेश में, छत्तीसगढ़ में और राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ हुआ। शिवराज सिंह और नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कर्ज माफ नहीं हुआ।
5.35 pm

-न्याय योजना दुकानदारों की दुकानें एक बार फिर चालू कर देगी। अब होगा न्याय। पिछले पांच साल हुआ अन्याय।

-आप देश को आम खान सिखा रहे हो।
-मौसम खराब होगा तो हिंदुस्तान के प्लेन दिखाई नहीं देंगे।
-15 लाख खाते में नहीं डाले।
-आपने अपने लोगों का 5 लाख 55 हजार करोड़ माफ किया
-मैं 25 करोड़ लोगों के अकाउंट में पैसा डालना चाहता हूं।
-12 हजार प्रतिमाह से कम सैलरी तक 72000 रुपए
-मोदी में नोटबन्दी की, घर मे महिलाओं ने जो पैसा बचाकर रखा था वो आपसे ले लिया
5.18 pm

-उन्होंने कहा कि चौकीदार ने अनिल अंबानी के खाते में 30 हजार करोड़ रुपए डाले। वो कहते है कि नहीं डाले। अब बताओ कि इन्होंने नहीं डाले तो क्या जापान की सरकार ने डाले।
-राहुल गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत चौकीदार का नारा लगवाकर की।

राहुल गांधी का संबोधन शुरू…।

5.17 pm

मुख्यमंत्री कमलनाथ का संबोधन
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कॉपी संबोधन में मध्य प्रदेश के सीएम
कमलनाथ ने की उन्होंने भी ऐसे ही शुरुआत की थी
खंडवा से तो छिंदवाड़ा का संबंध में ने जोड़ा था मैंने रेल चलवाई
थी सही बात है तो आज मैं संबंध केवल नहीं मैं रिश्ता जोड़ने
आया हूं और खंडवा को वही अधिकार जो छिंदवाड़ा के लोगों को
का मुझ पर है वही अधिकार देने आया हूं।
5.05 pm
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी छत्तीसगढ़ गए तो साहू बन गए। महाराष्ट्र में पिछड़ा और उत्तप्रदेश में अति पिछड़ा बन गए। अम्बानी के घर गए तो चौकीदार बन गए।
-बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो 5 साल हो गए एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है, हम तो सवाल पूछेंगे, क्योंकि 125 करोड़ जनता और युवा बेरोजगारों का सवाल है। हम तो सवाल पूछेंगे।
-बघेल ने यह भी कहा कि काला धन लाने वाले थे, उसका क्या हुआ। 15-15 लाख का क्या हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट का क्या हुआ। 2 करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का क्या हुआ।
-वो कहते थे कि जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता वहां ढाई सौ किलो आरडीएक्स लेकर आतंकवादी पहुंचे। सवाल तो यह भी है साहब।
-नोटबंदी की, जीएसटी, राष्ट्रवाद का सवाल भी है।
-बिना बुलाए पाकिस्तान कैसे जाते हैं।
-इमरान आपकी तारीफ क्यों करता है।
-नवाज शरीफ के यहां बिरयानी क्यों खाते हैं सवाल तो यह भी है साहब।
-4 दिन मध्य प्रदेश सरकार के और 60 महीने मोदी सरकार के तुलना कर लीजिए कांग्रेस के यह महीने ही भारी पड़ेंगे।
-राहुल जी ने कहा- आप देश के साथ न्याय होगा। देश के किसानों के साथ न्याय होगा गरीबों के साथ बेरोजगारों के साथ न्याय होगा।
4.50 pm

राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचे हैं।

4.40 pm

राहुल गांधी मंच खंडवा पहुंचे। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। कार्यक्रम में इस वक्त अरुण यादव संबोधित कर रहे हैं।
4.22 pm

हेलीपेड पर अब तक नहीं पहुंचे राहुल गांंधी। 4.45 बजे तक आने की सूचना दी गई। उधर, मंच से स्थानीय नेताओं का संबोधन जारी है।

4.21 pm

अब राहुल गांधी के हेलिपेड पर आने की सूचना नहीं। जनता कर रही है स्टेडियम में इंतजार।
4.00 pm

राहुल गांधी की सभा में भाग लेने वालों की भीड़ उमड़ना शुरू। मंच के करीब आने की कोशिश में प्रेस बाक्स में भी घुस गए लोग। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
3.30 pm
हर आने वाले व्यक्ति को जांच के बाद ही स्टेडियम में प्रवेश दिया जा रहा है। स्टेडियम के चारों तरफ पुलिस का घेरा बना हुआ है। किसी को भी तंबाकू पाउच, बैग तक नहीं ले जाने दिया जा रहा है।

3.15 pm
स्थानीय नेताओं ने जनता को संबोधित करना शुरू किया। कार्यकर्ताओं और जनता के आने का सिलसिला अब भी जारी है।

3.00 pm
मंच पर स्थानीय नेताओं का जमावड़ा। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इनडोर स्टेडियम में हो रहा है यह आयोजन।
khandwa
राहुल के लिए मंच पर लगाए दो AC
-25 बाय 40 और 8 फीट ऊंचा मंच बनाया गया है। गर्मी से बचने के लिए दो एसी भी लगाए गए हैं।
-इस मंच पर राहुल गांधी समेत चालीस लोग ही रह सकते हैं।
-जनता के लिए 60 कूलर लगाए गए हैं। जबकि पंडाल में स्प्रिंक्लर से पानी की फुहारें छोड़ी जा जा रही है।
-पूरे डोम का साइज 85 बाय 700 में बनाया गया है।
https://twitter.com/MPArunYadav/status/1128231032262516736?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो