मृतक का छोटा भाई जयपाल सिंह चौहान छैगांवमाखन भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष है। जयपाल सिंह व मृतक की पत्नी कृष्णाबाई का आरोप लगाया कि एई यादव हमें बिल जमा करने के लिए परेशान कर रहे थे। हमारे पास सिंचाई के लिए 4 कनेक्शन है। इनका दो बिल का 7-7 हजार, एक का 5 हजार और चौथे का करीब 29 हजार रुपए बकाया है। 20 दिन पहले बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी हमारी तीन मोटर ले गए। तीन कनेक्शन का बिल जमा कर दिया। चौथे कनेक्शन 29 हजार रुपए का बिल बकाया है। 16 नवंबर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एई यादव खेत पहुंचे। गोविंद को घर से खेत बुलाया और बिल जमा नहीं होने पर ट्यूबवेल मोटर निकालने का कहने लगे। गोविंद ने कहा चार दिन पहले तो मक्का निकली है। खेत खाली पड़ा है। मक्का बेचकर रुपए जमा कर दूंगा। नहीं मानने पर आधे रुपए जमा करने का भी कहा लेकिन कंपनी के अधिकारी यादव बोले कि पूरा ही बिल जमा करना पड़ेगा। दो दिन का समय देकर कागज पर लिखवाया कि दो दिन में बिल जमा नहीं हुआ तो आप कार्रवाई कर लेना। परिजन का कहना है कि मृतक को किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं थी। छैगांवमाखन पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बाद एई व बिजली कर्मचारियों के बयान लेंगे। जो 16 नवंबर को मृतक के खेत बिल की वसूली करने पहुंचे थे।