scriptpanther – इस जंगल में हैं कई तेंदुए, लोगों का कर रहे शिकार, पसर गई दहशत | indian panther latest news | Patrika News
खंडवा

panther – इस जंगल में हैं कई तेंदुए, लोगों का कर रहे शिकार, पसर गई दहशत

तेंदुए लोगों का कर रहे शिकार, पसर गई दहशत

खंडवाSep 03, 2019 / 11:25 am

deepak deewan

 panther

Panther’s Panic at Maharana Pratap University

बड़वानी
बड़वानी -पानसेमल वन विभाग के पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकडऩे का लगातार प्रयास किया जा रहा था। जूनापानी क्षेत्र में तेंदुए द्वारा एक महिला पर हमला किया गया था। उस हमले से महिला की मौत के बाद से लगातार तेंदुए के हमले को लेकर लोग दहशत में थे। ऐसे में जब एक तेंदुए को कैद किए जाने की सूचना मिले तो ग्रामीण में खुशी फैल गई। पिंजरे में कैद तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।
इंसानों पर हमला करने वाला तेंदुआ हुआ पिंजरे में कैद
बड़वानी पानसेमल के पास ग्राम जूनापानी में वन विभाग के पिंजरे में आज एक तेंदुआ कैद हुआ। तेंदुआ उसी स्थान के पास पकड़ाया है जहां 23 अगस्त को तेंदुए के हमले से महिला वीरा बाई की मौत हुई थी। उसी समय से वन विभाग द्वारा क्षेत्र में पिंजरे लगातार तेंदुए को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा था। वन विभाग द्वारा इस जंगल में करीब 8 पिंजरे लगाए गए थे। इनमें से एक पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। वनकर्मियों ने पिंजरे में कैद तेंदुआ को देखा तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
यह नर तेंदुआ है

पानसेमल विभाग के रेंजर के अनुसार यह नर तेंदुआ है और एडल्ट है। साथ ही उन्होंने संभावना जताई कि यह वही तेंदुआ हो सकता है जिसने महिला पर हमला किया था क्योंकि यह उसी लोकेशन पर पकड़ाया है। हालांकि इस बात की अभी पड़ताल की जानी शेष है।

क्षेत्र में कई और तेंदुए होने की संभावना
हालांकि तेंदुआ पकड़ में आ जाने के बाद भी आसपास के ग्रामीणों की मुसीबत अभी खत्म नहीं हुई है। इस जंगल में और भी तेंदुए हो सकते हैं। इस बात की तस्दीक वनविभाग ने भी की है। पानसेमल के रेंजर मंगेश बुंदेला ने भी क्षेत्र में और तेंदुए होने की संभावना जताई है।

Home / Khandwa / panther – इस जंगल में हैं कई तेंदुए, लोगों का कर रहे शिकार, पसर गई दहशत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो