scriptतैयारियों को लेकर कार्यालय में भिड़ लिए भाजपा नगर-जिलाध्यक्ष | Lok Sabha Elections-2019 | Patrika News
खंडवा

तैयारियों को लेकर कार्यालय में भिड़ लिए भाजपा नगर-जिलाध्यक्ष

आपसी मनमुटाव आया सामने, मतगणना की तैयारियों को लेकर हो रही थी बात

खंडवाMay 21, 2019 / 03:57 pm

राहुल गंगवार

bjp meeting in khandwa

bjp meeting in khandwa

खंडवा. लोकसभा चुनाव के तहत संसदीय सीट के लिए मतदान के अगले ही दिन सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में तनातनी की खबरें सामने आईं हैं।
जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र बजाज और उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी के बीच बहस हुई है। बताया जा रहा है कि दोपहर में यहां मतगणना के लिए कार्ड बनवाने व अन्य मुद्दों पर चर्चा चल रही थी। तभी बात छिड़ी कि जिलाध्यक्ष करोड़ी ने चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव से दो बार मुलाकात की। इसे मुद्दा बनाते हुए कार्यालय की जानकारियां लीक होने की बातें उठीं।
जिलाध्यक्ष कोटवाले पर भी जमीनी स्तर पर काम नहीं करने को लेकर कटाक्ष हुआ। गहमागहमी भी हुई। हालांकि तीनों ही पदाधिकारी कह रहे हैं कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, जबकि प्रत्यक्षदर्शी पहचान न उजागर करने की शर्त पर इस पूरे घटनाक्रम को पार्टी के लिए नुकसानदायक बता रहे हैं।

किसने किया काम, सबने देखा
चुनाव में किसने काम किया है, वो तो सबने देखा है। किसने नहीं किया है, ये नहीं कह सकते। कार्यालय में ऐसा कुछ नहीं हुआ, सब शांतिपूर्ण तरीके से ही चला।
हरीश कोटवाले, जिलाध्यक्ष भाजपा

नहीं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ
नहीं ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। हम लोग तो सामान्य चर्चा कर रहे थे। काउंटिंग से पहले की स्थिति को लेकर बात हो रही थी। सबकुछ सामान्य ही रहा।
धर्मेंद्र बजाज, नगर अध्यक्ष भाजपा

सामान्य चर्चा ही चल रही थी
कार्यालय में सामान्य चर्चा ही चल रही थी, किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। चर्चाएं तो चलती ही रहती हैं लेकिन विवाद जैसी स्थिति नहीं बनी।
नंदन करोड़ी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा
चौहान ने माना- मोदी की लोकप्रियता के कारण हमें भारी समर्थन मिला
लोकसभा चुनाव के दूसरे दिन भाजपा-कांग्रेस समीक्षा में जुटे रहे। सांसद नंदकुमारसिंह चौहान अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मिलकर पूरी चुनाव की स्थति जानी तो कांग्रेस के अरुण यादव ने भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। लंबे समय से चुनाव की भागदौड़ में रहने के बाद पूरा समय घर पर बिताया। अब दोनों प्रत्याशी अपने जीत के दावे कर रहे हैं। चुनाव में चले मोदी फैक्टर को सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने भी माना।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो