scriptकांग्रेस के इस नेता ने सोनिया गांधी को बुद्ध, भीष्म और राम से भी बढ़कर बता दिया | Sonia Gandhi news | Patrika News
खंडवा

कांग्रेस के इस नेता ने सोनिया गांधी को बुद्ध, भीष्म और राम से भी बढ़कर बता दिया

एआईसीसी ऑब्र्जवर बनकर मप्र में आए उत्तराखंड के नेता ने कहा- राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले गिरेबां में झांकें।

खंडवाMay 31, 2018 / 04:23 pm

अमित जायसवाल

Sonia Gandhi news

Sonia Gandhi news

खंडवा. भगवान बुद्ध, भीष्म पितामह और भगवान राम इन तीन महापुरुषों से भी आगे बढ़कर सोनिया गांधी ने त्याग किया। सत्ता की कुर्सी को त्याग करके मनमोहन सिंह के हवाले किए। दस साल में देश में विकास के जो काम कराए, आज नरेंद्र मोदी उन्हीं योजनाओं का उद्घाटन करके वाहवाही लूट रहे हैं। सत्ता के लिए एेसा त्याग दुनिया में कोई दूसरा नहीं है। न सोनिया गांधी सत्ता की लालची थी, न राहुल गांधी सत्ता के लालची हैं। सवाल करने वाले गिरेबां में झांकें। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी तो देश के अमन का भला होगा। ये बयान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से निमाड़ के खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी के लिए बनाए गए ऑब्र्जवर जोत सिंह बिष्ट ने बुधवार को खंडवा के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल मंदसौर में किसानों की जान गई उसके लिए सरकार व पुलिस दोषी है।
ये भी जानिए…
– प्रभात झा के बयान पर कहा कि हमें आशंका है कि ये हिंसा का वातावरण बनाएंगे। भाजपा षड़यंत्र करने वाली है, मंदिर में गोमांस फेंकते हैं, हिंदू-मुस्लिम विवाद कराते हैं। ये इनकी फितरत है।
– 6 जून को मंदसौर में राहुल गांधी की सभा में ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील एआईसीसी के ऑब्र्जवर मथुरादास जोशी ने भी की। कसरावद विधायक सचिन यादव ने कहा- सभी कांग्रेसी अपने चार पहिया वाहन निकालें। बिष्ट ने कहा कि भले ही कर्ज लेना पड़े तो लो लेकिन राहुल गांधी की सभा में जाना। जो कांग्रेसी नहीं जाएगा, मेरी नजर में उससे बड़ा अपराधी कोई नहीं होगा।
– मप्र के सह-प्रभारी संजय कपूर, बाला बच्चन, जीतू पटवारी नहीं आए। जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, शहर अध्यक्ष इंदलसिंह पंवार, परमजीत सिंह नारंग, श्याम यादव, अजय ओझा, रियाज हुसैन व अन्य मौजूद थे।
और इधर, मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने राहुल पर साधा निशाना
मप्र भाजपा अध्यक्ष का पद जाने के बाद भी सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के बड़े व बिगड़े बोल लगातार सामने आ रहे हैं। अब उन्होंने बयान दिया है कि मप्र में किसानों को भड़काने का काम कांग्रेस कर रही है, लेकिन अब किसान समझदार हो गए हैं। सांसद चौहान यहीं नहीं रूके। खंडवा के सर्किट हाउस में जनता दरबार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि वो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं लेकिन उन्हें खेती-किसानी का अंदाजा नहीं है और न ही राहुल का देश की मिट्टी से सीधे लगाव या जुड़ाव नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाटी की कलश यात्रा से कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 60-70 साल में उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस तो सिर्फ मुंह बजाने का काम कर रही है, जनता के सच्चे हमदर्द तो पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराजसिंह चौहान ही हैं।

Home / Khandwa / कांग्रेस के इस नेता ने सोनिया गांधी को बुद्ध, भीष्म और राम से भी बढ़कर बता दिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो