सलमान खुद अभी तक कंवारे और उन्होंने शादी नहीं की। इत्तेफाक से फिल्म में सलमान दूसरों की शादी कराते नजर आएंगे। सूत्रों ने बताया की सामने घाट पर सलमान खान जो की फिल्म में चुलबुल पांडे का रोल निभा रहे हैं। वह चुलबुल वेलफेयर फंड द्वारा आयोजित वरिष्ठ नागरिक सीनियर सिटीजन का सामूहिक विवाह कराने का सीन फिल्माया गया। शूटिंग के लिए किला परिसर सहित नर्मदा घाट को आकर्षक पांडाल का स्वरूप दिया गया।
महेश्वर पहुंचे खान बंधुओं का महेश्वर और मंडलेश्वर से गहरा रिश्ता रहा हैं। सलमान खान ने यह बात अपने समर्थकों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। इंस्ट्राग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सलमान कहते है कि आज मैं महेश्वर और मंडलेश्वर पहुंच रहा हूं। यह जगह मेरे ग्रांट फादर की कर्मस्थली रही। इसलिए सबसे ज्यादा खुश हैं। उल्लेखनीय है कि सन् १९४२ में होलकर शासन में सलमान के दादा अब्दुल रसीद खान मंडलेश्वर में डीआईजी थे।
पर्यटन नगरी महेश्वर में नर्मदा घाट पर सोमवार से लाइट, एक्शन और कैमरा… की गंूज सुनाई दी। फिल्म में सलमान खान, अरबाज खान और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल निभा रहे हैं। इसमें सलमान व अरबाज महेश्वर पहुंचे हैं, जो आगे भी यूनिट से जुड़े रहेेंगे। फिल्म की हिरोइन सोनाक्षी सिन्हा तीन अप्रैल को पहुंचेगी। फिल्म की शूटिंग ७ अप्रैल तक चलेगी। इसमें कुछ सीन महेश्वर, मंडलेश्वर के अलावा मांडू में भी फिल्माएं जाएंगे।