script‘हिंदी की बिंदी’ ने प्रत्याशी को कर दिया चुनाव से बाहर, जानिए बिंदी की ताकत | Patrika News
खरगोन

‘हिंदी की बिंदी’ ने प्रत्याशी को कर दिया चुनाव से बाहर, जानिए बिंदी की ताकत

form cancelled- प्रत्याशी ने की अपने नाम में एक बिंदी की गलती, चुनाव से हो गए बाहर…।

खरगोनJun 22, 2022 / 06:41 pm

Manish Gite

hindi.png

 

 

खरगोन। हिंदी में बिंदी का बढ़ा महत्व है। बिंदी की गड़बड़ी से ऐसा ही खामियाजा नगरीय निकाय चुनाव (mp local body election) लड़ने का सपना देख रहे एक अभ्यर्थी को उठाना पड़ा है। चूक केवल इतनी है कि अभ्यर्थी के कुछ दस्तावेजों में उप नाम में कहीं खान तो कहीं खां लिखा है। जरा सी चूक के चलते अभ्यर्थी का नामांकन निरस्त कर दिया है।

 

नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के दौरान वार्ड 23 के अमजद शेर खान के नामांकन अफसर ठिठक गए। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने समीक्षा की। राजकुमार आर्य ने अमजद के जाति प्रमाण पत्र पर आपत्ति ली। उन्होंने बताया अमजद के सभी दस्तावेजों में अमजद खान शेर खान लिखा हुआ है, जबकि जाति प्रमाण पत्र में अमजद पिता शेरखां है। साथ ही इन पर कई आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने आपराधिक प्रकरणों को समीक्षा का हिस्सा नहीं माना है। राजकुमार द्वारा ली गई आपत्ति की एक कॉपी अमजद को दी गई। आपत्ति के संबंध में अमजद ने 20 जून को ही जवाब प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा उनके स्थायी जाति प्रमाण पत्र में त्रुटि से अमजद पिता शेर खान के स्थान पर अमजद पिता शेरखां हो गया है। दोनों नाम मेरे है। जाति प्रमाण पत्र मेरे नाम से जारी हुआ है।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आपत्ति और प्रस्तुत जवाब की जांच की गई। प्रमाण पत्र 11 वर्ष पुराना है। यह अमजत पिता शेरखां के नाम से था। अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र का अवलोकन किया। शपथ पत्र के बिंदु 5 जो आपराधिक मामलों से संबंधित है। इसमें प्रकरणों का उल्लेख किया गया। इसके अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 14 आपराधिक प्रकरण विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए हैं।

 

भाग्य आजमा रहे 16 हजार से ज्यादा प्रत्याशी

खरगोन. चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने मैदान में उतरने से पहले बिजली कंपनी का बकाया चुकाया है। प्रत्याशियों के लिए जरूरी कंपनी के नोडॺूज को लेकर पहले उन्हें बकाया राशि चुकाना पड़ी। जिले में ऐसे दस हजार से ज्यादा प्रत्याशियों ने 76.32 लाख रुपए जमा कर नोडॺूज लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में पंचायत व निकाय चुनाव में भाग्य आजमाने वाले कुल प्रत्याशियों की संख्या 16473 है। इसमें 5587 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके नाम बिजली कनेक्शन नहीं नहीं है। लेकिन 10886 के नाम कनेक्शन है। इन्हें कंपनी का नोडॺूज प्रमाण पत्र लगना है। लिहाजा इन्होंने कंपनी में 76.32 लाख रुपए जमा करवाए है। सबसे ज्यादा 26.71 लाख रुपए मंडलेश्वर वृत में और सबसे कम 16.14 लाख रुपए खरगोन प्रथम वृत में जमा हुए हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री डीके गांठे ने बताया कि जिले में चुनाव लड़ने वाले 16473 प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र जारी किए थे। इसमें 10886 के नाम कनेक्शन है। इनसे कंपनी को कुल 76.32 लाख रुपए का राजस्व मिला है।

Home / Khargone / ‘हिंदी की बिंदी’ ने प्रत्याशी को कर दिया चुनाव से बाहर, जानिए बिंदी की ताकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो