scriptअस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई डिलीवरी | Delivery of corona positive woman | Patrika News
खरगोन

अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई डिलीवरी

नगर की बेटी ने बढ़ाया खरगोन का गौरव, इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल में कोविंड-19 से संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी कराई

खरगोनMay 29, 2020 / 03:52 pm

हेमंत जाट

Delivery of corona positive woman

न्यू बोर्न बेबी के साथ डॉ. रौनक

खरगोन.
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर दुनियाभर में डर का माहौल बना हुआ है। ऐसे में यदि कोई संक्रमित मिल जाए, तो लोग उससे दूर भागने लगते हैं। वहीं डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ पिछले दो महीनों से खुद की जान की परवाह किए बगैर दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। सेवा का यही भाव और हौसला लिए नगर की बेटी व होनहार चिकित्सिक डॉ. रौनक मंूशी (27) ने वह कर दिखा, जो किसी चत्मकार से कम नहीं। इंदौर के इंडेक्स हॉस्पिटल में डॉ. रौनक गॉनिक डिपार्टमेंट में सेवा दे रही ही हैं। बुधवार को अस्पताल में कोरोना से पीडि़त इंदौर की एक महिला की सफल डिलीवरी कराई। यह कार्य इतना कठीन और मुश्किल था कि एक बार हर कोई डर जाए। लेकिन रौनक ने हिम्मत नहीं हारी। महिला सहित उसके पेट में पल रहे बच्चे को बचाने के लिए खुद आगे आई और अपनी मेडिकल टीम के साथ सफल डिलीवरी कराई। महिला ने 2.6 किलोग्राम वजनी बच्ची को जन्म दिया। महिला की यह चौथी संतान है। डॉक्टर बेटी के कार्य से पिता रमेश मूंशी गदगद है। अजय जोशी ने कहा कि रौनक ने अपने हुनूर से आज खरगोन का गौरव बढ़ा दिया।
मन में घबराहट थीं, फिर सोचा ऑल इज वेल
डॉ. रौनक ने बताया कि महिला की बीमारी के बारे में पहले से पता था। इसलिए सोच समझकर इस केस को हेंडल किया। महिला करीब 10 दिन से अस्पताल में भर्ती थीं। बीती रात उसे लेबर पेन हुआ। अस्पताल प्रबंधन ने फोन कर जानकारी दी। वैसे ही अस्पताल पहुंची। मन में डर और घबराहट थी। क्योंकि सामान्य स्थिति में डिलीवरी कराना आसान है, लेकिन यहां तो जच्चा-बच्चा को बचाने के साथ खुद की सुरक्षा की चिंता थी। एचओडी और सीनियर डॉक्टरों से चर्चा की। फिर सोचा ऑल इज वेल । कार्य को अंजाम दिया। शुक्र है भगवान ने सभी अच्छा किया।
पांच घंटे पीपीई किट पहनें रखी
प्रसव की सामान्य प्रक्रिया के चलते चार से पांच घंटे का समय लगता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर सहित स्टॉफ नर्स ने पीपीई किट पहनकर डिलीवरी कराई। करीब पांच घंटे तक सभी जोखिम के साथ महिला के साथ लेबर रूम में रहे।

Hindi News/ Khargone / अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव महिला की कराई डिलीवरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो