scriptदोस्त की बहनों का अपहरण कर गुजरात ले गए, वहां बलात्कार किया, जबरन मजदूरी कराई | Friend's sister rape in khargone | Patrika News
खरगोन

दोस्त की बहनों का अपहरण कर गुजरात ले गए, वहां बलात्कार किया, जबरन मजदूरी कराई

अपराध…मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ाए बदमाश, सूरत की एक फैक्ट्री से लड़कों को पकड़ा, नाबालिगों को कराया चंगुल से मुक्त

खरगोनOct 23, 2019 / 01:55 am

Jay Sharma

Friend's sister rape in khargone

Friend’s sister rape in khargone

खरगोन. दोस्त की दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर बलात्कार करने और उनसे जबरन मजदूरी कराने वाले आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से पकड़ लिया है। आरोपियों को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस किया। इसके बाद वहां जाकर आरोपियों के चंगुल से नाबालिगों को मुक्त कराया गया। आरोपियों को खरगोन लाया गया है।
टीआई ललितसिंह डागुर ने बताया 27 अगस्त को दो महिलाओं ने थाने पर आकर दो नाबालिगों के अचानक कहीं चले जाने की सूचना दी। पुलिस ने इसके आधार पर अपहरण का केस दर्ज किया। दोनों नाबालिगों का एक साथ यूं कहीं चले जाना पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया। एसपी सुनील कुमार पांडे्य ने मामले की तह तक जाने के लिए एक टीम गठित की। पुलिस पड़ताल में पता चला कि नाबालिगों के भाई के दो दोस्त रहीमपुरा निवासी राजेश पिता बुधिया (21) व अक्कू उर्फ सुनील पिता फूलसिंह बारेला (20) भी गायब हंै। पुलिस को शक हुआ और दोनों लड़कों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें ट्रेस किया गया।
पुलिस को नाबालिगों ने बताया वह आपस में ममेरी बहने हैं। राजेश और अक्कू से उनके भाई की दोस्ती थी। इस नाते वह अक्सर घर आते थे। करीब एक वर्ष पहले राजेश ने एक नाबालिग को प्रेमजाल में फांसा, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। उसी ने अक्कू और दूसरी नाबालिग को भी मिलाया। कुछ दिनों बाद दोनों युवक नाबालिगों को शादी का झांसा देकर अपने साथ गुजरात ले गए। यहां कई बार नाबालिगों के साथ बलात्कार किया। यहां दोनों से मजदूरी भी कराई गई।

गुजरात मिली लोकेशन
मोबाइल ट्रेस में पुलिस ने दोनों का नंबर गुजरात में ट्रेस किया। यहां एक टीम भेजी गई। गुजरात गए उप निरीक्षक रणवीरसिंह व प्रधान आरक्षक राजाराम शर्मा ने बताया पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर सूरत मोरवी पहुंची। यहां एक फैक्ट्री में नाबालिगों से जबरन काम कराया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिगों का अपहरण करने वाले राजेश और अक्कू उर्फ सुनील को गिरफ्तार किया। चारों को खरगोन लाया गया।

Home / Khargone / दोस्त की बहनों का अपहरण कर गुजरात ले गए, वहां बलात्कार किया, जबरन मजदूरी कराई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो