scriptMP News : पति ने छत पर लगाई फांसी, तो पत्नी ने भी आधे घंटे के अंदर दे दी जान | Husband hanged himself on the roof within half hours wife also committed suicide | Patrika News
खरगोन

MP News : पति ने छत पर लगाई फांसी, तो पत्नी ने भी आधे घंटे के अंदर दे दी जान

Khargone News : एमपी के खरगोन में एक दंपत्ति ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। बता दें कि, दोनों की दो महीने की एक बेटी है।

खरगोनMay 31, 2024 / 04:04 pm

Himanshu Singh

khargone news
MP News : मध्यप्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पत्नी-पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बहु-बेटे के इस कदम से पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया है। दोनों के शव का पीएम शुक्रवार को कराया गया है।
यह मामला जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। जहां कन्हैया ने गुरुवार की देर शाम अपने घर की छत पर फांसी लगा ली। इसके आधे घंटे बाद ही पत्नी सीता ने अस्पताल से दूर जाकर फांसी लगा ली।
बता दें कि, गुरुवार की शाम जब गोविंद ने फांसी लगा ली। इसके कुछ देर बाद ही स्वजनों की नजर कन्हैया पर पड़ी तो उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान आईसीयू में उसे मृत घोषित कर दिया गया। दोनों ने ऐसा कदम उठाकर दो महीने की मासूम को अनाथ कर दिया।


पति की मौत के आधे घंटे बाद पत्नी ने भी दे दी जान


गोविंद के पिता कन्हैया ने बताया कि बेटे की मौत के बाद अचानक बहू सीता रात के 10:30 बजे कहीं गायब हो गई। जिसकी रातभर तलाश की गई लेकिन वो नहीं मिली। फिर उसका शव खंडवा रोड आदर्श नगर के पास देखा गया तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पिता कन्हैया का कहना था कि हमारा पूरा परिवार एक जीनिंग फैक्ट्री की चॉल में रहता था। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Hindi News/ Khargone / MP News : पति ने छत पर लगाई फांसी, तो पत्नी ने भी आधे घंटे के अंदर दे दी जान

ट्रेंडिंग वीडियो