scriptKailash Kher – नर्मदा के प्रसिद्ध घाट पर गूंजेंगे ऊंकारा के स्वर | Kailash Kher Khargone Live News | Patrika News
खरगोन

Kailash Kher – नर्मदा के प्रसिद्ध घाट पर गूंजेंगे ऊंकारा के स्वर

नर्मदा के प्रसिद्ध घाट पर गूंजेंगे ऊंकारा के स्वर

खरगोनJan 28, 2020 / 09:40 pm

deepak deewan

Kailash Kher Khargone Live News

Kailash Kher Khargone Live News

खरगोन. क्षेत्र में नर्मदा जयंती की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मालवा-निमाड़ में नर्मदा जयंती महोत्सव बड़े पैमाने पर मनया जाता है। इस दिन न केवल नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना की जाती है बल्कि नर्मदा में दीप भी छोड़े जाते हैं। हजारों-लाखों दीपों से नर्मदा मैया जगमगाती हैं तो यह नजारा अद्भुत होता है।
मंडलेश्वर में दो दिन मनाएंगे नर्मदा जयंती महोत्सव
इस बार मंडलेश्वर में दो दिन तक नर्मदा जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत 1 फरवरी से होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। विवेकानंद सभा हॉल में बैठक बुलाई गई थी जहां दो दिनी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। कलेक्टर गोपालचंद डाड ने कहा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश की संस्कृ ति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ करेंगी। कार्यक्रम का दायित्व अलग-अलग अधिकारियों को सौंपा गया है। बैठक में अपर कलेक्टर एमएल कनेल, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा सहित सभी एसडीएम और जिलाधिकारी भी मौजूद थे।
कैलाश खेर , स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
इस दो दिनी कार्यक्रम में देश के एक प्रसिद्ध गायक का गायन भी होगा। नर्मदा जयंती महोत्सव आयोजन के पहले दिन प्रख्यात गायक कैलाश खेर की आवाज नर्मदा तट पर गंूजेंगी। दूसरे दिन स्थानीय कलाकार लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।

Home / Khargone / Kailash Kher – नर्मदा के प्रसिद्ध घाट पर गूंजेंगे ऊंकारा के स्वर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो