scriptकिराए पर चलाने के लिए किसानों से लेते हैं ट्रैक्टर, फिर बेच देते हैं ये बदमाश | Khargone Kisan Fraud News | Patrika News
खरगोन

किराए पर चलाने के लिए किसानों से लेते हैं ट्रैक्टर, फिर बेच देते हैं ये बदमाश

बेच देते हैं ये बदमाश

खरगोनJan 28, 2020 / 05:49 pm

deepak deewan

Khargone Kisan Fraud News

Khargone Kisan Fraud News

खरगोन. किसानों को हर कोई लूटने-ठगने में लगा हुआ है। खाद-बीज से लेकर कृषि उपकरणों तक की खरीदी में किसानों को चपत लगाई जा रही है। इतना ही नहीं, उनके साथ ठगी करने के लिए कई नए तरीके भी आजमाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को भी उजागर हुआ है।
करीब एक साल से किसान इस बात से परेशान थे

गोगावां थाना अंर्तगत ग्राम हिरापुर में ठगी का यह मामला हुआ। एक बदमाश ने गांव के कुछ किसानों से किराए पर चलाने के लिए ट्रैक्टर लिए। बाद में उस व्यक्ति ने टे्रक्टर धोखे से महाराष्ट्र में बेच दिए। पिछले करीब एक साल से किसान इस बात से परेशान थे। हाल ही में जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पड़ताल शुरू हुई जिसमें चौका देने वाले तथ्य सामने आए।
धोखे से बेचा अमानत में खयानत का मामला, सात ट्रैक्टर जब्त

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विजय पिता जयसिंह बंजारा निवासी पिपल्या थाना भीकनगांव ने यह पूरा जाल बुना था। उसे गोगावां पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी द्वारा क्षेत्र के सात किसानों से खेती कार्य के लिए ट्रैक्टर किराए पर चलाने के लिए गए थे। फिर इन्हें चालीसगांव महाराष्ट्र निवासी साहेबराम बंजारा को दे दिए थे। इन वाहनों को साहेबराम ने अपने कब्जे में ले लिया था और वापस नहीं दे रहा था। पुलिस विजय के बहाने चालीसगांव पहुंची और सात ट्रैक्टर जब्त कर गोगावां लेकर आई। मामले की जांच जारी है।

Home / Khargone / किराए पर चलाने के लिए किसानों से लेते हैं ट्रैक्टर, फिर बेच देते हैं ये बदमाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो