scriptमध्यप्रदेश में भूस्खलनः महू-मंडलेश्वर मार्ग बंद, वाहनों की लंबी-लंबी कतारें | Landslides in madhya pradesh- mhow-mandleshwar road blocked due to landslide | Patrika News
खरगोन

मध्यप्रदेश में भूस्खलनः महू-मंडलेश्वर मार्ग बंद, वाहनों की लंबी-लंबी कतारें

Landslides in madhya pradesh- महू-मंडलेश्वर के बीच जाम घाट के पास हुआ हादसा…। बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी…। हादसे के वक्त दूर थे वाहन चालक…।

खरगोनMar 04, 2024 / 12:59 pm

Manish Gite

landslides_in_madhya_pradesh.png

mhow-mandleshwar road blocked

Landslides in madhya pradesh– मध्यप्रदेश में भूस्खलन से महू-मंडलेश्वर मार्ग बंद हो गया है। यहां एक बड़ा पहाड़ दरक जाने से कई यात्री वाहन रास्ते में ही फंस गए हैं। भूस्खलन के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है, साथ ही जेसीबी मशीन से रास्ता खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी, तब वाहन चालक उस स्थान से काफी दूर थे, नहीं तो जनहानि हो सकती थी।

 

इंदौर जिले के महू के पास जाम घाट पर सोमवार को सुबह पहाड़ का हिस्सा दरककर सड़क पर आ गया। बड़े-बड़े पत्थर टूटकर सड़कों पर गिर गए। इस कारण कई यात्री वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। यह पहाड़ी इलाका है और घुमाओदार रास्ता है और इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। सुबह 8 बजे के आसपास की यह घटना बताई जाती है। भूस्खलन के वक्त यात्री वाहन और पर्यटक कुछ दूरी पर थे, अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी।

 

Parvati Mata Mandir: घने जंगलों के बीच, 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर हैं पार्वती माता मंदिर

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय पहाड़ का हिस्सा गिरा, कई यात्री वाहन से बाहर निकल कर भागने लगे। वहीं मोटरसाइकिल चालक भी वाहन छोड़कर दूसरी तरफ भागने लगे। लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में कभी-कभार छोटे-मोटे पत्थर गिर कर सड़क पर आ जाते थे, यह पहला बड़ा हादसा है जब पहाड़ का इतना बड़ा हिस्सा गिरा हो।
घटना के करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गया। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। कई लोगों को जाम घाट की तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है। जेसीबी मशीन भेजी गई है, जिससे सड़कों पर बिखरी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने का काम किया जा रहा है।

Home / Khargone / मध्यप्रदेश में भूस्खलनः महू-मंडलेश्वर मार्ग बंद, वाहनों की लंबी-लंबी कतारें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो