scriptNaag Deepawali – यहां मनाते हैं नाग दीपावली , ऐसे करते हैं पूजा | Naag Deepawali News Khargone | Patrika News
खरगोन

Naag Deepawali – यहां मनाते हैं नाग दीपावली , ऐसे करते हैं पूजा

नाग दीपावली मनाते हैं यहां

खरगोनNov 22, 2019 / 04:48 pm

deepak deewan

Naag Deepawali News Khargone

Naag Deepawali News Khargone

सनावद. सभी जगह अलग-अलग उत्सव और पर्व मनाए जाते हैं पर क्षेत्र में कई अनूठे धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। जहां देशभर में एक माह पहले ही दीवाली मनाई जा चुकी है वहीं क्षेत्र के एक गांव में अभी भी दीवाली की तैयारियां चल रहीं हैं। यहां 1 दिसंबर को दीवाली मनाई जाएगी। यह दीवाली नाग दीवाली के नाम से मशहूर है।
धार्मिक उत्सव पर होंगे दो दिवसीय आयोजन
नाग दीपावली पर्व का उत्सव प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी निरंजन नागराज नागेश्वर महादेव मंदिर समिति रेलवे पटरी राधाकृष्ण कॉलोनी में बड़े उत्साह, श्रद्धा, भक्ति-भाव के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय धार्मिक उत्सव में कई आयोजन होंगे। 30 नवंबर रात्रि 8 बजे सुंदरकांड और 1 दिसंबर रविवार सुबह भगवान निरंजन नागराज नागेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन श्रृंगार आरती एवं संध्या 7 बजे आरती, भजन संध्या, अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन होगा। मंदिर समिति के कमलेश सेन, प्रकाश खाटवे, कृष्णकांत चौधरी, सुरेश सिंह सोलंकी ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है वह नाग दीपावली पर घरों में रंगोली और दीपक लगाकर पूजन कर पर्व मनाएं।

Home / Khargone / Naag Deepawali – यहां मनाते हैं नाग दीपावली , ऐसे करते हैं पूजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो