scriptफास्टटैग- 15 दिसम्बर से टोल नाकों पर होंगे यह बदलाव | fastag various changes on toll from 15th december | Patrika News
किशनगढ़

फास्टटैग- 15 दिसम्बर से टोल नाकों पर होंगे यह बदलाव

हाइवे पर बदल जाएंगी व्यवस्थाएं

किशनगढ़Nov 30, 2019 / 03:03 pm

Amit

fastag various changes on toll from 15th december

फास्टटैग- 15 दिसम्बर से टोल नाकों पर होंगे यह बदलाव

मदनगंज-किशनगढ़.
इलेक्ट्रोनिक टोल वसूली के लिए फास्टटैग व्यवस्था रविवार से लागू हो जाएगी। अब टोल पर फास्टटैग लागू के चलते फास्टटैग वाली लेन में बिना फास्टटैग लगे वाहन घुसने पर उन्हें दो गुना टोल देना होगा। वहीं कई बदलाव भी आएंगे।
टोल के पास रहने वालो निवासियों फास्टैग में भी मिलेगी सुविधा
टोल के पास रहने वाले लोगों को निजी वाहनों को 25 और वाणिज्य वाहनों को 50 प्रतिशत टोल का भुगतान करना होता है। बडग़ांव टोल पर ऐसे लोगों के लिए स्मार्ट बनाए गए है। लेकिन अब उन्हें यह सुविधा फास्टटैग से मिलेगी। इसके लिए स्मार्ट कार्ड धारकों फास्टैग बनवाने पर उससे सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
फास्टटैग में आएगा डिस्काउन्ट
प्रदेश के कई टोल पर 24 घंटे में वापसी करने वाले वाहनों को टोल राशि में छूट है। इसके लिए वाहन चालकों की ओर से पर्ची दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाहन के टोल से वापस गुजरने के दौरान फास्टटैग रीडर वाहन के आने-जाने के समय को रीड कर लेगा। वापस जाने के दौरान वाहन को पूरा टोल देना होगा। यदि वाहन की वापसी का समय समय 24 घंटे से कम हुआ तो डिस्काउन्ट क्रेडिट कर दिया जाएगा।
नकद जमा होगी ओवरलोड की पैनल्टी
ओवरलोड पाए जाने पर अतिरिक्त राशि का भुगतान नकद में ही किया जाएगा। ओवरलोड पाए जाने पर वाहन को क्लीयर नहीं किया जाएगा। इसके चलते वाहन आगे नहीं बढ़ पाएंगे। अतिरिक्त शुल्क नकद में देना होगा।
मार्च तक मिलेगा प्रतिशत डिस्काउन्ट
फास्टटैग के ट्रासैक्शन पर मार्च 2020 तक 2.5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह राशि भी फास्टटैग में क्रेडिट हो जाएगी।
Electronic Toll Collection हाइवे पर बार-बार लग रहा जाम, लोग परेशान

छूट वाले वाहनों को खास टैग
हाइवे पर स्थित टोल नाकों पर 1 दिसम्बर से शुरू होने जा रही फास्टटैग सेवा के लिए छूट वाले वाहनों को विशेष टैग जारी किए जाएंगे। राजमार्ग प्रधिकरण की ओर से अधिकृत वाहनों को ही यह फास्टटैग जारी किए जा रहे है।
इन वाहनों को है छूट
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, सांसद, विधायक, एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, एम्बुलेन्स, पुलिस, वर्दीधारी फोर्स, परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र विजेता सहित अन्य।
फास्टटैग लेने के लिए भीड़
उधर टैग लेने के लिए अब लोगों की संख्या बढ़ गई है। फास्टटैग लेने वालों की लाइन बढ़ती जा रही है। इसके चलते शनिवार को कई कंपनियों के फास्टटैग खत्म हो गए। कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

Home / Kishangarh / फास्टटैग- 15 दिसम्बर से टोल नाकों पर होंगे यह बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो