scriptअक्टूबर महीने में बन कर तैयार होगा परासिया आरओबी | kishangarh | Patrika News
किशनगढ़

अक्टूबर महीने में बन कर तैयार होगा परासिया आरओबी

दूसरी भुजा का निर्माण कार्य तेजी परपहली भुजा बन कर हो चुकी तैयार

किशनगढ़Jul 13, 2020 / 11:30 pm

kali charan

अक्टूबर महीने में बन कर तैयार होगा परासिया आरओबी

अक्टूबर महीने में बन कर तैयार होगा परासिया आरओबी

मदनगंज-किशनगढ़.
अजमेर किशनगढ़ के परासिया रेलवे फाटक स्थित आरओबी अब जल्द ही बन कर तैयार होगा। आरओबी की एक भुजा बन कर तैयार हो चुकी है, जबकि दूसरी भुजा का काम दिन दिनों तेजी से किया जा रहा है। यदि इस तरह निर्माण कार्य बिना रूकावट चलता रहा तो संभवत: अक्टूबर महीने में आरओबी की दूसरी भुजा का भी कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
अजमेर रोड परासिया रेलवे फाटक स्थित दो लेन के आरओबी का कार्य अक्टूबर तक पूरा करने के लक्ष्य को ध्यान में रख कर निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। पहले इस कार्य को जून-जुलाई तक पूरा किया जना था। वर्तमान में आरई पैनलों के माध्यम से भुजा को ऊंचा करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए आरई पैनल भी कंकरीट से आरओबी के पास ही तैयार किए जा रहे है। इस आरओबी का कार्य वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। बीच-बीच में इसका कार्य विभिन्न कारणों से रूका और धीमा होता रहा। गत वर्ष भी इसका कार्य जमीन संबंधी विवाद के कारण करीब 6 माह तक रूका रहा। इस वर्ष जनवरी में इसका कार्य फिर शुरू हुआ। अभी तक इसके निर्माण पर लगभग 22 करोड़ रुपए खर्च हो चुके है। इसकी कुल लंबाई 990 मीटर है और 420 मीटर का कार्य बाकी है। इसमें 320 मीटर निर्माण कार्य और 100 मीटर सड़क कार्य बाकी है। सड़क का कार्य सबसे अंत में बरसात के मौसम के बाद किया जाएगा। यहां लॉकडाउन के बाद लेबर की समस्या आई। प्रवासी श्रमिकों के घर लौट जाने के कारण काम की गति धीमी हुई साथ ही निर्माण सामग्री की उपलब्धता में भी कमी आ गई। अब यहां स्थानीय श्रमिकों की संख्या बढ़ा दी गई है और निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी बढ़ गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। इस शेष कार्य को अक्टूबर महीने के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
जाम से मिलेगी निजात
अजमेर जयपुर के बीच कई सवारी और मालगाड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। ट्रेनों की अधिक आवाजाही के चलते यह फाटक अधिकांशत: बंद ही रहता है और यहां फाटक के दोनों तरफ वाहनों की कुछ ही देर में कतारें भी लग जाती है। रेलवे फाटक के बार-बार बंद होना वाहन चालकों के लिए एक समस्या बनी हुई है। आने वाले समय में इन ट्रकों के पास बिछाए गए नए डीएफसीसी के ट्रेक पर भी ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में आरओबी का कार्य अक्टूबर में पूरा होने पर वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

Home / Kishangarh / अक्टूबर महीने में बन कर तैयार होगा परासिया आरओबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो