scriptऐसे करते हैं जामताड़ा गिरोह के सदस्य जालसाजी | 16 thugs of Jamtara gang arrested while plotting forgery | Patrika News
कोलकाता

ऐसे करते हैं जामताड़ा गिरोह के सदस्य जालसाजी

जालसाजी की साजिश रचते जामताड़ा गिरोह के 16 ठग धरे, कोलकाता पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गिरोह ने बनाए थे शहर में कई ठिकाने

कोलकाताSep 03, 2021 / 12:38 am

MOHIT SHARMA

जामताड़ा गिरोह के पास से जब्त डेबिट- क्रेडिट कार्ड व मोबाइल फोन।

जामताड़ा गिरोह के पास से जब्त डेबिट- क्रेडिट कार्ड व मोबाइल फोन।

कोलकाता. कोलकाता पुलिस को बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने बुधवार रात अभियान चलाकर कुख्यात जामताड़ा गैंग के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के सदस्यों के पास से बड़ी संख्या में बैंकों की पासबुक, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, मोबाइल सिम कार्ड जब्त किये गए। गिरोह के सदस्य शहर के बाहरी इलाकों में कई ठिकाने बनाकर देश भर में बड़ी जालसाजी की साजिश रच रहे थे।
संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने बताया कि कोलकाता पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट, एंटी राउडी शाखा और बैंक जालसाजी रोकथाम दस्ते ने एक के बाद एक केष्टोपुर, राजारहाट, सपूरजी, कस्बा इलाकों में छापेमारी की। जहां से गिरोह के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान प्रदीप मंडल, रितेश मंडल, विनीत मंडल, कमल मंडल, छोटेलाल मंडल, ज्ञानसन मंडल, राजेश मंडल, समसूर मंडल, उमेश, विक्रम मंडल, मैनुल मंडल, जीतन मंडल, धर्मेंद्र कुमार मंडल, जॉयदीप मंडल, दिलीप मंडल ,अरुण मंडल के रूप में हुई है। सभी झारखंड के जामताड़ा निवासी हैं।
ठगी का जखीरा किया गया बरामद
छापेमारी के बाद पुलिस को गिरोह के सदस्यों के पास से विभिन्न बैंकों के 188 डेबिट व के्रडिट कार्ड, 78 मोबाइल फोन, 6 लैपटॉप मिले। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कैसे काम करता है जामताड़ा गिरोह
पुलिस सूत्रों के अनुसार झारखंड के जामताड़ा शहर से जुड़े गिरोह के सदस्य देश भर में लोगों को फोन कॉल कर ठगी करते हैं। कभी खुद को बैंक अधिकारी बताकर, कभी लॉटरी लगने का झांसा देकर, कभी केवाईएसी अपडेट करने के नाम पर लोगों की बैंक संबंधी जानकारी जुटाते हैं फिर उनके खातों से पैसे निकाल लेते हैं। शहर में भी इस तरह की धोखाधड़ी की वारदातों में इजाफा देखा जा रहा था।

Home / Kolkata / ऐसे करते हैं जामताड़ा गिरोह के सदस्य जालसाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो