script1 करोड़ 5 लाख की विदेशी मुद्रा संग 2 यात्री गिरफ्तार | 2 million passengers arrested with foreign exchange of 5 million | Patrika News
कोलकाता

1 करोड़ 5 लाख की विदेशी मुद्रा संग 2 यात्री गिरफ्तार

– कोलकाता एयरपोर्ट: कार्टन में छिपाकर ला रहे थे अमरीकी डॉलर

कोलकाताJul 17, 2018 / 08:47 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

1 करोड़ 5 लाख की विदेशी मुद्रा संग 2 यात्री गिरफ्तार

कोलकाता. 1 करोड़ 5 लाख रुपए मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ अदील अली मोहम्मद और श्यामजी सिंह नामक दो यात्रियों को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों भूटान एयरलाइन्स से बैंकाक जाने वाले थे। कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ा। दोनों के पास कार्टन नूमा सामान था। जांच में एक लाख 55 हजार मूल्य के अमरीकी डॉलर जब्त किए गए। एक कोलकाता का और दूसरा चुंचड़ा का रहने वाला है। इस बीच कोर्ट ने दोनों को 31 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

kolkata west bengal
कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने कार्टन नूमा सामान देखकर अदील अली मोहम्मद और श्यामजी सिंह को रोका और उनके सामान की जांच की। एक्सरे के बाद बॉक्स को खोला गया। बॉक्स में बिस्कुट थे। कागज के अंदर सौ सौ के 1550 डॉलर मिले। भारतीय मुद्रा में इनकी कीमत एक करोड़ पांच लाख चालीस हजार रुपए है। अधिकारी दोनों यात्रियों से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं।

विदेश मुद्रा की तस्करी तेज
हवाई अड्डे से विभिन्न तरीके अपनाकर विदेशी मुद्रा की तस्करी तेज होती जा रही है। हालांकि कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों की तत्परता से कई बार तस्करों की कोशिश नाकाम हुई है।

केस-1

गत 9 जनवरी को हवाई अड्डे से एक करोड़ 70 लाख की विदेशी मुद्रा के साथ दो यात्री वशिष्ट कुमार सिंह तथा अनूप श्रीनाथ को गिरफ्तार किया गया था। इन्होंने बड़ी चालाकी से विदेशी मुद्रा की तस्करी की योजना बनाई थी। दोनों जूते की सोल में 2 लाख 28 हजार यूरो छुपाकर बैंकाक ले जाने की फिराक में थे, पर जांच अधिकारियों के आगे इनकी एक न चली।


केस-2

गत 15 मई को कोलकाता हवाई अड्डे से कस्टम्स की वायु खुफिया इकाई के अधिकारियों ने यात्री जोय जोसेफ मांडी (46) को विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया था। उसके पास से 44 हजार यूरो बरामद किए गए जिसकी कीमत भारतीय मुद्रा में 34 लाख 51 हजार 8 सौ रुपए थी। उसने शरीर के अन्दर तीन रोल बनाकर विदेशी मुद्रा छुपाकर ले जाने की कोशिश की थी।

केस – 3

गत 22 मई को दो हवाई यात्रियों को परवल में विदेशी मुद्रा छुपाकर ले जाते हुए पकड़ा गया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो यात्रियों ने बैंकाक जाते वक्त बैग में लगभग सात-आठ किलो परवल सब्जी रखी थी। अधिकारियों ने परवल की जांच की। परवल से यूरो मिलने पर सभी चौंक गए। कुल 55000 यूरो (110नोट) निकले। भारतीय मुद्रा में उसकी कीमत 46, 71,500 रुपए आंकी गई थी।

Home / Kolkata / 1 करोड़ 5 लाख की विदेशी मुद्रा संग 2 यात्री गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो