scriptसडक़ दुर्घटना में महिला की मौत | a woman die road accident | Patrika News
कोलकाता

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत
चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई

कोलकाताFeb 19, 2019 / 11:19 pm

Nirmal Mishra

kolkata

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

हावड़ा
सांकराईल थाना इलाके के रानीहाटी मोड़ पर मंगलवार की सुबह सडक़ दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और छह जने घायल हो गए। चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मृत महिला का नाम सबिता मंडल(55)बताया है। वह जगतबल्लभपुर के दक्षिणबांध की निवासी थी। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आमता रानीहाटी से एक ट्रक आ रही थी उसी दौरान एक अन्य ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। इसी दौरान मछली विक्रेता महिला सबिता मंडल उसकी चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि छह जनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ट्रकों के चालक फरार हो गए। दोनों वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि सबिता मंडल प्रतिदिन अपने गांव से मानिकपुर में मछली बेचने के लिए आती थी। इस क्रम में ऑटो पकडऩे के लिए रानीहाटी मोड़ के समीप राजमार्ग संख्या ६ के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान यह घटना घट गई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी। परिजन पहुंच गए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Home / Kolkata / सडक़ दुर्घटना में महिला की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो