scriptअच्छे दिन नहीं आए- अभिषेक | Achchhe din did not com- Abhishekh | Patrika News
कोलकाता

अच्छे दिन नहीं आए- अभिषेक

चार साल बाद भी अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन लोगों के बुरे दिन जरूर आ गए।

कोलकाताMay 26, 2018 / 08:02 pm

Rabindra Rai

kolkata west bengal

अच्छे दिन नहीं आए- अभिषेक

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा-पार्थ
कोलकाता
राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शुक्रवार को कोलकाता में रैली निकाली। रैली सुबोध मल्लिक स्क्वायर से शुरू हो कर पार्कस्ट्रीट में जा कर सभा में बदल गई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पार्थ चटर्जी, तृणमूल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजा अभिषेक बनर्जी और अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। रैली को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा कर भाजपा केन्द्र की सत्ता में आई थी। चार साल बाद भी अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन लोगों के बुरे दिन जरूर आ गए। लोगों का कष्ट बढ़ गया। उन्होंने कहा कि मोदी के जमाने में आम लोगों के पैसे की लूट मची है। विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे लोग आम लोगों के पैसे ले कर विदेश भाग जा रहे हैं और मोदी सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है। पार्थ चटर्जी ने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से देश का विकास करने और लोगों की परेशानी दूर करने का वादा किया था। लेकिन केन्द्र की सत्ता में आने के बाद वह अपना वादा भूल गई और इसके उलट उसने आम लोगों आर्थिक रूप से परेशान करने वाले कदम उठाई। पिछले 10-12 दिन से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ती जा रही है। इससे महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी की परेशानी और बढेगी। इस लिए इसके खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने आंदोलन शुरू किया है। पार्टी की ओर से शनिवार को राज्यव्यापी विरोध सभा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने वादे के खिलाफ केन्द्र नरेन्द्र मोदी की सरकार एक के बाद एक जनविरोधी फैसले ले रही है। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी। हमारी पार्टी और हमारी सरकार हमेशा से जन हित में काम करती रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा मां माटी मानुष के हित में आवाज उठाती रही हैं। इसके खलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Home / Kolkata / अच्छे दिन नहीं आए- अभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो