scriptमेरे साथ अमत्र्य सेन जैसों को भी बना रहे निशाना: ममता | Amartya Sen is also targeting: Mamata | Patrika News
कोलकाता

मेरे साथ अमत्र्य सेन जैसों को भी बना रहे निशाना: ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर सोमवार को उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मेरे अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए भाजपा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमत्र्य सेन और अभिजीत बनर्जी जैसे शिक्षाविदों को भी निशाना बना रही है।

कोलकाताDec 28, 2020 / 11:46 pm

Rabindra Rai

मेरे साथ अमत्र्य सेन जैसों को भी बना रहे निशाना: ममता

मेरे साथ अमत्र्य सेन जैसों को भी बना रहे निशाना: ममता

लगाया आरोप, केंद्र सरकार के खिलाफ बोलने पर किया जा रहा ऐसा
बोलपुर. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर सोमवार को उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मेरे अलावा केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए भाजपा नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमत्र्य सेन और अभिजीत बनर्जी जैसे शिक्षाविदों को भी निशाना बना रही है।
ममता बनर्जी ने सेन को पत्र लिखकर उनकी पारिवारिक संपत्ति से जुड़े हालिया विवाद को लेकर भी दुख जताया था। केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती ने पिछले दिनों कहा था कि सेन के परिवार ने अवैध तरीके से परिसर में जमीन पर कब्जा कर रखा है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ विचार रखने के लिए सेन को निशाना बनाया जा रहा है। यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। राजनीतिक विचार रखने के लिए जिस तरह मुझ पर निशाना साधा जा रहा है, उसी तरह उनपर भी हमले किए जा रहे हैं।

अलग-थलग महसूस कर रहे शिक्षाविद
ममता ने कहा कि मुझे राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। अभिजीत बनर्जी और अमत्र्य सेन जैसों का सोसायटी में एक विशेष स्थान है। मगर इनके जैसे शिक्षाविदों को भी राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है। ये लोग अब अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। इतने सालों में इन लोगों ने (भाजपा) नेताजी का नाम तक नहीं लिया, अब ये उनके बारे में बात कर रहे हैं।

शाह के जवाब में मंगल को मेगा रोड शो
गृह मंत्री अमित शाह के जवाब में ममता बनर्जी मंगलवार को बोलपुर में रोड शो करेंगी। तृणमूल नेताओं के मुताबिक इस रोड शो में बंगाल की संस्कृति पर जोर दिया जाएगा। ममता बनर्जी लगातार आरोप लगा रही हैं कि बंगाल की संस्कृति को बाहरी आकर नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बंगाल के इतिहास को मिटाना चाह रहे हैं। शाह ने अपने दौरे के दूसरे दिन 20 दिसम्बर को बोलपुर में रोड शो किया था जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। इसके बाद ही तृणमूल कांग्रेस ने रोड शो आयोजित करने की घोषणा की। बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष अणुव्रत मंडल ने दावा किया है कि ममता बनर्जी के रोड शो में कम से कम दो लाख लोग आएंगे। जिस तरह से अमित शाह ने बंगाल में सत्ता परिवर्तन का आह्वान किया था उसी तरह से ममता उनके आरोपों का जवाब देंगी। दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने तंज कसते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा आगे बढ़ रही है और तृणमूल कांग्रेस सरकार भाजपा के पीछे-पीछे चल रही है। जहां भाजपा जा रही है तृणमूल उसके पीछे पीछे जा रही है।

Home / Kolkata / मेरे साथ अमत्र्य सेन जैसों को भी बना रहे निशाना: ममता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो