scriptसभी को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध : ममता | Bengal Gov. Committed to ensure social justice to all: Mamata | Patrika News
कोलकाता

सभी को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध : ममता

– लगातार काम कर ही है सरकार, विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर किया दावा

कोलकाताFeb 20, 2019 / 08:04 pm

Ashutosh Kumar Singh

Kolkata West Bengal

सभी को सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध : ममता

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस के मौके पर दावा किया है कि उनकी सरकार राज्य में सभी वर्गों के सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। बुधवार सुबह उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया। ममता ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा है कि आज विश्व सामाजिक न्याय दिवस है। इस मौके पर मैं कहना चाहती हूं कि हमारी सरकार गरीबी उन्मूलन, बेरोजगारी को कम करने, अशिक्षा का मुकाबला करने और मानव अधिकारों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे बजट में सामाजिक न्याय के लिए 41,131 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है। यह सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।
वर्ष 2009 से 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस दिवस को पूरे विश्व में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रोटी, कपड़ा, मकान, सुरक्षा, चिकित्सा, अशिक्षा, गरीबी, बहिष्कार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने की जरूरत को पहचानने के लिए विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाने की शुरुआत की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो