scriptब्रेनडेड युवक ने दी चार लोगों को नई जिन्दगी | Brain dead young man gave new life to four people | Patrika News
कोलकाता

ब्रेनडेड युवक ने दी चार लोगों को नई जिन्दगी

हार्ट, लीवर और दोनों किडनियों का सफल प्रत्यारोपण

कोलकाताOct 26, 2018 / 11:04 pm

Rabindra Rai

kolkata

ब्रेनडेड युवक ने दी चार लोगों को नई जिन्दगी

कोलकाता
ब्रेनडेड युवक अमित मुखोपाध्याय के अंगो ने लम्बे समय से मौत से जूझ रहे चार लोगों को नई जिन्दगी दी। अमित का हृदय हावड़ा जिला निवासी अनिमा नस्कर, एक किडनी दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाका निवासी १६ वर्षीय किशोर सोमेन साधूखां, दूसरी किडनी हल्दिया निवासी मंटूलाल यादव एवं लीवर मनोज कुमार हेला नामक एक व्यक्ति के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया है। चारों गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार ४८ घंटे पूरे होने के बाद उनके शरीर में अमित के अंग की प्रतिक्रिया के बारे में पता चल पाएगा।
बेहला के शकुंतला पार्क इलाका निवासी २२ वर्षीय युवक अमित दुर्गापूजा की पंचमी की रात उल्टाडांगा फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को डॉक्टरों ने अमित को ब्रेनडेड घोषित कर दिया। इसके बाद अमित के परिजनों ने उसके अंगदान का फैसला किया। फिर आनन-फानन में डॉक्टरों ने अमित की दोनों किडऩी, हार्ट, लीवर और दोनों कॉर्निया निकाल लिया। अमित का हार्ट, लीवर एवं एक किडनी क्रमश: अपोलो अस्पताल में मौत से जूझ रहे अनिमा नस्कर, मनोज कुमार हेला एवं मंटूलाल यादव के शरीर में प्रत्यारोपित किया गया। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज १४ मिनट में एक किडनी एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाई गई। वह किडनी जादवपुर निवासी युवक सोमेन साधूखां के शरीर में प्रत्यारोपित की गई। अमित के दोनों कार्निया सुरक्षित रखे हुए हैं।

मस्तिष्क ट्यूमर: अब सटीक व सुरक्षित सर्जरी संभव
– हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में उन्नत 3 टी इंट्राऑपरेटिव एमआरआई शुरू
कोलकाता. हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में मस्तिष्क सर्जरी में एक क्रांति शुरू हुई है। इस अस्पताल समूह ने देश की पहली 3 टी इंट्राऑपरेटिव एमआरआई स्थापित की है। इसके जरिए सटीक और सुरक्षित सर्जरी की जा सकती है। अस्पताल के मुख्य परिचालन अधिकारी जी. विजय कुमार ने शुक्रवार को महानगर में संवाददाताओं को बताया कि इस उन्नत आईएमआरआई ने मौजूदा ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी के तरीके को बदल दिया है। हॉस्पिटल में आईएमआरआई सुविधा का लाभ उठाकर सर्जनों ने पिछले कुछ महीनों के दौरान 250 जटिल मस्तिष्क सर्जरी की है।
डॉ. जी. वेणु गोपाल, वरिष्ठ न्यूरोसर्जन यशोदा अस्पताल ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक ने मस्तिष्क की सटीक तस्वीरें प्राप्त हो जाती हैं। मस्तिष्क ट्यूमर को सुरक्षित और प्रभावी ढंग से हटाने की सुविधा मिल जाती है। डॉ. राव ने हावड़ा के शिवपुर की ब्राती मुखोपाध्याय (२५) का अस्पताल में इलाज किया गया है। ब्राती ने बताया कि सर्जरी के बाद वह बिल्कुल ठीक है। अस्पताल में ही आंख की चिकित्सा कराने वाली सुपर्णा जाना (४४) ने बताया कि अब उनकी आंख सामान्य हो गई है।

Home / Kolkata / ब्रेनडेड युवक ने दी चार लोगों को नई जिन्दगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो