scriptWest Bengal : निकाय चुनाव में कांग्रेस- माकपा गठजोड़ की संभावना | Congress-CPI alliance can be sen during municipal elections. | Patrika News
कोलकाता

West Bengal : निकाय चुनाव में कांग्रेस- माकपा गठजोड़ की संभावना

– अगले वर्ष राज्य में आसन्न नगर निकाय के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस और माकपा के बीच गठजोड़ की संभावनाओं को बल देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने वाममोर्चा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।

कोलकाताAug 07, 2019 / 03:31 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

West Bengal : निकाय चुनाव में कांग्रेस- माकपा गठजोड़ की संभावना

कोलकाता. अगले वर्ष राज्य में आसन्न नगर निकाय के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस और माकपा के बीच गठजोड़ की संभावनाओं को बल देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने वाममोर्चा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। मंगलवार को कोलकाता नगर निगम अभियान के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के वक्तव्यों से कुछ ऐसा ही संकेत मिला।

मुख्यालय के बाहर वक्तव्य रखते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोलकाता नगर निगम में वर्तमान में बड़ी संख्या में रिक्त पद हैं। माकपा भी रिक्त पदों का मामला उठाकर सरकार को घेर रही है। कांग्रेस और माकपा दोनों ही तृणमूल सरकार की शासन पद्धति व कटमनी के विरोध में है। जरूरत पडऩे पर तृणमूल सरकार को मात देने के लिए प्रदेश कांग्रेस नगर निकाय के चुनाव में माकपा के साथ खड़ी रहेगी।

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माकपा नेता मो. सलीम ने कहा कि कांग्रेस अगर ऐसा प्रस्ताव देगी तो माकपा उस पर विचार करेगी। इससे पहले अभियान के दौरान सोमेन मित्रा ने कहा कि केएमसी के रिक्त पदों पर नियुक्तियां नहीं होने के कारण नागरिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। टॉक-टू-मेयर कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए मित्रा ने कहा कि फोन पर शिकायतें सुनने से समाधान नहीं होता। काम करने की जरूरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो