scriptदीघा : होटल में लटका मिला महिला का शव | Digha: Woman's body found hanging in hotel | Patrika News
कोलकाता

दीघा : होटल में लटका मिला महिला का शव

– बाहर खेल रहा था चार साल का बेटा

कोलकाताNov 14, 2019 / 02:09 pm

Vanita Jharkhandi

दीघा : होटल में लटका मिला महिला का शव

दीघा : होटल में लटका मिला महिला का शव

दीघा . दीघा के एक होटल के कमरे से बुधवार सुबह एक महिला का शव लटकता हुआ मिला। महिला के हाथ रूमाल से बंधे हुए थे। होटल के बाहर उसका चार साल का बेटा खेल रहा था। होटल के लोगों ने जब देखा तो हैरान रह गए। तुरंत ही होटल के मैनेजर को सूचना दी गई और पुलिस को बुलाया गया। मृतका का नाम पियाली देड़े (20) है। उसके आधार कार्ड के अनुसार वह हुगली के डानकूनी हिमनगर के खुदीराम पल्ली की रहने वाली थी।

सूत्रों के अनुसार महिला मंगलवार को चार साल के बच्चे के साथ अकेली ही आई थी। बुधवार सुबह उसके होटल के कमरे का गेट हल्के से बंद था और उसका चार साल का बच्चा बालकनी में खेल रहा था। होटल में काम करने वालों ने देखा तो बच्चे को लेकर सीधे कमरे की ओर गए तो देखा की महिला फंदे से लटकी है, लेकिन उसके दोनों हाथों को दो रूमालों के कस कर बांधा गया था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद उसे लटका दिया गया है। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके घरवालों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। होटल में उससे कौन मिलने आया था उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। क्योंकि होटल में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। होटल के मैनेजर से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Home / Kolkata / दीघा : होटल में लटका मिला महिला का शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो