scriptपूर्व तृणमूल मंत्री भाजपा में शामिल | Ex TMC minister joins BJP | Patrika News
कोलकाता

पूर्व तृणमूल मंत्री भाजपा में शामिल

बंगाल के लोग ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का विकल्प चाहते हैं, भाजपा में संभावनाएं देख रहे हैं- हुमायूं कबीर

कोलकाताJun 25, 2018 / 11:09 pm

MANOJ KUMAR SINGH

kolkata

पूर्व तृणमूल मंत्री भाजपा में शामिल

हुमायूं कबीर के आने से पार्टी होगी मजबूत- विजयवर्गीय
कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री हुमायूं कबीर सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। कबीर भाजपा में उस समय शामिल हुए हैं, जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल में पार्टी के विस्तार के लिए बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं कि कबीर के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद से हैं। वे वर्ष 2011 में कांग्रेस के टिकट पर
विधानसभा चुनाव जीते थे। राज्य में ममता बनर्जी की सरकार बनने के बाद वह कांग्रेस छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और ममता बनर्जी ने उन्हें अपने मंत्रिमण्डल में शामिल कर लिया। जिसके तीन महीने बाद हुए उपचुनाव में वे अपने गृह क्षेत्र से हार गए। इसके साथ उनका मंत्री पद भी चला गया था। वर्ष 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए जाने के बाद वे कांग्रेस में चले आए थे। इस दिन वे धर्मतल्ला के मेओ रोड स्थित गांधी मूर्ति के सामने भाजपा के धरना मंच पर आ कर भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल प्रभारी कैलाश विजय वर्गीय, सचिव राहुल सिन्हा और मुकुल राय भी सहित पार्टी के अन्य नेता उपस्थित थे।
हुमायूं कबीर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग ममता बनर्जी की सरकार से ऊब गए हैं। वे राज्य में तृणमूल कांग्रेस का विकल्प चाहते हैं और भाजपा में संभावनाएं देख रहे हैं। कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि हुमायूं कबीर के आने से बंगाल विशेष कर मुर्शिदाबाद में भाजपा और मजबूत होगी और विभिन्न पार्टियों के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे।
मुकुल राय ने दावा किया कि दक्षिण दिनाजपुर में होने वाले भाजपा के कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी में शामिल होंगे। अगले लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल में सिर्फ कमल ही कमल खिलेगा।

Home / Kolkata / पूर्व तृणमूल मंत्री भाजपा में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो