scriptबीरभूम में महिला से दरिंदगी | Gangrape from women | Patrika News
कोलकाता

बीरभूम में महिला से दरिंदगी

पश्चिम बंगाल में फिर एक महिला से दरिंदगी की घटना सामने आई है। हवस के भोडिय़ों ने रविवार देर रात गैंगरेप के बाद उसके यौनांग में शराब की बोतल

कोलकाताSep 12, 2017 / 10:24 pm

शंकर शर्मा

Gangrape from women

Gangrape from women

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में फिर एक महिला से दरिंदगी की घटना सामने आई है। हवस के भोडिय़ों ने रविवार देर रात गैंगरेप के बाद उसके यौनांग में शराब की बोतल से हमला किया। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना बीरभूम जिले के सैंथिया में घटी है। घटना से बाबाजी पाड़ा में सनसनी फैल गई है।

हैवानियत की शिकार हुई महिला को सैंथिया ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला का पति बंगाल से बाहर रहता है। वह अपने बेटे और बेटी के साथ रहती थी।
रविवार की रात तीन युवक दरवाजा तोड़ कर उसके घर में घुस गए। महिला को जबरन घर से बाहर लाए और गैंगरेप करने के बाद हैवानियत कर डाली। महिला चीखने लगी। चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। उसे नजदीक के अस्पताल पहुंचाए। घटना के संबंध में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों के बारे में पुलिस क कुछ पता नहीं चल पाया था। पिछले महीना उत्तर २४ परगना जिले के संदेशखाली इलाके में इसी तरह की घटना घटी थी। एक महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद दरिन्दों ने उसके यौनांग में कांच की टूटी बोटल, लकड़ी का डंडे से हमला किया था। एक पखवाड़े से अधिक समय तक अस्पताल में मौत से लडऩे के बाद महिला का दम टूट गया था।


पुलिस ने मामले में ताडक़ नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह महिला का पूर्व प्रेमी है। पुलिस उसे मुख्य आरोपी बता रही है। घिनौनी वारदात में शामिल उसके दो दोस्तों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया है कि शनिवार को ताडक़ ने उसे कुप्रस्ताव दिया था। मना करने पर उसने गैंगरेप की धमकी दी थी।


पुलिस ताडक़ से पूछताछ कर रही है। सैंथिया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में ताडक़ ने गुनाह कबूल लिया है। वारदात में शामिल उसके साथियों के नाम व पता मिल गया है। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस कर्मी पर छात्रा को कुप्रस्ताव देने का आरोप
उत्तर २४ परगना जिले के नैहट्टी थाने के सब-इंस्पेक्टर पर इलाके की एक छात्रा ने कुप्रस्ताव देने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पुलिस अधिकारी तपनचंद्र शील उसे परेशान कर रहे हैं।


उन्होंने कईबार उसे कुप्रस्ताव दिया। प्रस्ताव नहीं स्वीकार करने मोबाइल पर एसएमएस कर तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। पीडि़ता और उसके परिजनों ने सोमवार को मीडिया को बताया कि उन्होंने बैरकपुर के कमिश्रर के पास शिकायत की है।


हालांकि कमिश्रर ने इस तरह की कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है। छात्रा की मां का आरोप है कि लगभग एक माह पहले सब- इंस्पेक्टर तपनचंद्र शील जमीन संबंधी एक मामले में उसके घर आए थे। उसी समय से वे उसकी बेटी को परेशान कर रहे हैं। छात्रा और उसका पूरा परिवार दहशत में हैं।

Home / Kolkata / बीरभूम में महिला से दरिंदगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो